Saturday, March 23, 2019

घर के अंदर पौधे की ऐसे करें देखभाल

*क्या आपने भी घर के अंदर पौधे रखे हैं? तो ऐसे करें उनकी देखभाल*
शशांक द्विवेदी

1. जब आप लिविंग रुम में पौधे रखें तब इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें ऐसी जगह रखें, जहां से सूरज की रोशनी उन पर पड़े। आप उन्हें खिड़कियों के पास रख सकते हैं, लेकिन यहां ये भी ध्यान दें कि बहुत तेज और कठोर रोशनी वाली जगह भी न हो क्योंकि तेज रोशनी से पौधे के पत्ते सूखकर पीले पड़ने लगते हैं और जल जाते हैं।
2. कई बार घर के अंदर रखे पौधों पर हम उतना ध्यान नहीं देते, जितना बाहर रखे पौधों पर देते हैं। ऐसे में कई बार अंदर रखे पौधे बुरी तरह से कई दिनों तक नज़रअंदाज़ हो जाते हैं या कभी ज्यादा ध्यान देकर हम उनमें ज्यादा पानी डाल देते हैं।
3. घर के अंदर रखे पौधों में भी नियमित सही मात्रा में पानी डालें और उससे पहले यह पता कर लें कि उस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है या कम या वह पौधा कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकता है।

Friday, March 22, 2019

अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के नुकसान

*अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये समस्याएं*
 शशांक द्विवेदी
1 सोख लेते है त्वचा की नमी -अधिकतर परफ्यूम मे एल्कोहल मौजूद होता है, जो त्वचा से प्राकर्तिक नमी को सोख लेता है। जिसकी वजह से कई प्रकार की सेहत समस्याएं हो सकती हैं। डियो व परफ्यूम में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन आपकी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central nervous system) को भी प्रभावित कर सकता है।
2 हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ सकते हैं -अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा डियो व परफ्यूम लगाते हैं, तो ये आपकी त्वचा के अदंर पहुंचकर हार्मोन्स का संतुलन भी बिगाड़ सकता है। साथ ही कई बार ये त्वचा में निशान, एलर्जी आदि की वजह भी बनते है।
3 अल्जाइमर की आशंका बढ़ा सकते हैं -कई डिआडरेंट में ऐसे केमिकल मौजूद होते है जो अल्जाइमर और सांस संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ा सकते हैं। साथ ही अत्यधिक तेज गंध वाले डियो व परफ्यूम नाक के तंतुओं को भी क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

भोजन के बाद भूलकर भी न करें ये काम

*भोजन के बाद भूलकर भी ना करें यह 5 काम, वर्ना सेहत होगी बर्बाद*
 शशांक द्विवेदी
1. ठंडा पानी: भोजन के तुंरत बाद पानी पी तो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह धमनियों को ब्लॉक भी कर सकता है।
2. सिगरेट : कई लोगों को खाना खाने के तत्काल बाद सिगरेट पीने की तलब उठती है, यह एक जहरीली आदत है इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बनते हैं। सिगरेट यूं भी एक गंदी आदत है लेकिन खाना खाने के बाद यह अत्यंत नुकसानदायक होती है।
3. फल: हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं आयुर्वेद में यह भी एक गलत आदत मानी गई है। इससे भोजन की स्वाभाविक पाचन क्रिया बाधित होती है।
4. चाय या कॉफी : भोजन के बाद चाय या कॉफी तो बहुत से लोगों का प्रिय शगल होता है। लेकिन आपका यह टाइम पास आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है। अत: इस आदत से भी बचें।
5 . सोना : घर में रहने वाली महिलाओं में मोटापा और मधुमेह का यह सबसे बड़ा कारण है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद सोने का उपक्रम करती है। यह आदत भी बहुत अधिक हानिकारक है। खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतराल होना चाहिए। तुरंत सोने से कई बीमारियां आपके शरीर में घर बना लेती है।

ठंडाई के कुछ बेहतरीन फायदे ..

*ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, इस होली पर जरूर जान लीजिए*
 शशांक द्विवेदी
1 गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ठंडाई का सेवन गर्मी के इस प्रकोप को कम करता है और पेट व शरीर को शीतलता प्रदान करता है।
2 एसिडिटी, पेट में जलन, अपच जैसी समस्याएं तो इससे हल होंगी ही, पेट में अल्सर या छाले होने की स्थिति से भी ठंडाई का सेवन आपको बचाए रखेगा।
3 गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित ठंडाई का प्रयोग करें और देखें कमाल। आपको मुंह में छाले होने बंद हो जाएंगे।
4 सूखे मेवे आदि के साथ बनाई गई ठंडाई दिमाग को पोषण देने का काम करती है। यह दिमाग ठंडा रखेगी और तनाव व चिड़चिड़ेपन से भी बचाएगी।
5 पेशाब में जलन एवं दस्त, डायरिया, जी मचलाने जैसी समसयाओं से छुटकारा पाने के लिए गर्मी में ठंडाई सबसे बेहतर उपाय है।

Friday, March 15, 2019

देर रात खाना खानें से हो सकता है गंभीर नुक़सान !!

*क्या आप भी रात का खाना देर से खाते हैं? तो हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं*
 शशांक द्विवेदी
1 पाचन शक्ति - अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। इससे आपकी पाचन शक्ति क्षीण होती है और भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां हो सकती हैं।
2 मोटापा - देर रात खाना खाने के बाद सोना एवं भोजन का सही पाचन न होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है। यह मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनता है।
3 अनिंद्रा - देर रात भोजन करने से न तो भोजन का पाचन होगा और ना ही आप चैन से सो पाएंगे। आपको पर्याप्त और चैन की नींद के लिए भोजन का ठीक से पाचन बेहद जरूरी है।
4 चिड़चिड़ापन - अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।
5 देर रात किया जाने वाला भोजन एसिडिटी और पेट व सीने में जलन पैदा कर सकता है, जिसका असर हृदय एवं आपके ब्लडप्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को समय पर भोजन करें और इन बीमारियों से बचें।

Thursday, March 14, 2019

खट्टे फलों को खानें का सही समय

*खट्टे फलों को खाली पेट खाने से बढ़ सकती है एसिडिटी, जानिए फल को खाने का सही समय*
 शशांक द्विवेदी
1 फलों को खाने के पहले या ठीक बाद में खाने से हमेशा बचें। फलों का सेवन या तो खाने के आधे घंटे पहले कर लें या फिर खाना खाने के कम से कम एक घंटा बाद तक न करें, अन्यथा आपको पाचन व एसिडिटी संबंधी समस्या हो सकती है।
2 सुबह के समय फलों का सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से हमेशा बचना चाहिए। सीट्रिक यानि खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है।
3 अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो स्वाद बढ़ाने या हेल्थ के लिए फलों को दही या दूध के साथ खाते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। यह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे सकता है।
4 कुछ फल किडनी स्टोन के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए पहले पूरी जानकारी लें तभी किसी फल का सेवन करें। अगर तरबूज खा रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसके साथ कुछ न खाएं।
5 फलों का चयन अपनी तासीर के अनुसार करें। अगर आपकी तासीर ठंडी है, तो केले, संतरा, अनानास जैसे फलों को ज्यादा न खाएं। वहीं अगर आपकी तासीर गर्म है तो आम और पपीते जैसे फलों का सेवन कम ही करें।

Wednesday, March 13, 2019

सरसों तेल के शानदार फायदे

*सरसों तेल के शानदार फायदे, जरूर जानें और अपनाएं*
 शशांक द्विवेदी
1 सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
2 सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।
3 दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।
4 त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
5 यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।
 6  सरसों तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है।इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
 7 ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है। सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है।