Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

Friday, June 28, 2019

बार बार डकार को न लें हल्के में

*अगर बार-बार आती है डकार तो न लें इसे हल्के में, जानिए 5 कारण*
 शशांक द्विवेदी
1 कई बार आपके खान-पान का गलत तरीका भी डकार आने का कारण बनता है। तली-भुनी चीजें, कोल्ड्रिंक, फूलगोभी, बीन्स, ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है, जो डकार आने का कारण हो सकता है। इन चीजों को रात में न खाएं।
2 लंबे समय तक कब्ज की समस्या का बना रहना भी अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण है। इस मामले में पहले आपको कब्ज से निपटने की जरूरत होगी।
3 बार-बार डकार आने का एक प्रमुख कारण है अपचन। जी हां, अगर आपके द्वारा ग्रहण किया हुआ भोजन पच नहीं पा रहा है तो यह समस्या होना आम बात है।
4 कई बार छोटे-छोटे कारण पेट में गैस पैदा करके इस तरह की समस्याओं को जन्म देते हैं, जैसे ग्लास से पानी पीने के बजाए ऊपर से पीना, खाना खाते समय बात करना, च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है और यह समस्या होती है। इसे ऐरोफेस कहते हैं।
5 जब गैस की वजह से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाए तो एच पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण पेप्टिक असर की समस्या पैदा होती है जो डकार आने के साथ-साथ पेट दर्द का भी कारण हो सकता है।

भाप लेने के बेहतरीन फायदे

*बारिश के मौसम में भाप लेने के 5 बेहतरीन फायदे, आप भी जरूर जानिए*
 शशांक द्विवेदी
1. सर्दी-जुकाम और कफ होने की स्थ‍िति में भाप लेना रामबाण उपाय है। भाप लेने से न केवल आपकी सर्दी ठीक होगी बल्कि गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल सकेगा और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
2. त्वचा की गंदगी को हटाकर अंदर तक त्वचा की सफाई करने और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने के लिए भाप लेना एक बेहतरीन तरीका है। बगैर किसी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए यह तरीका आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकता है।
3. चेहरे की मृत त्वचा को हटाने एवं झुर्रियों को कम करने के लिए भी भाप लेना एक बढ़िया उपाय है। यह आपकी त्वचा को ताजगी देता है, जिससे आप तरोताजा नजर आते हैं। त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।
4. अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो बिना देर किए चेहरे को भाप दीजिए। इससे रोमछिद्रों में जमी गंदगी और सीबम आसानी से निकल पाएगा और आपकी त्वचा साफ हो पाएगी।
5. अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी भाप लेना काफी फायदेमंद साबित होता है। डॉक्टर्स ऐसी परिस्थति में भाप लेने की सलाह देते हैं, ताकि मरीज को राहत की सांस मिल सके।

Thursday, June 27, 2019

डायट्री फाइबर से भरपूर है आलूबुखारा

*डायट्री फाइबर से भरपूर है आलूबुखारा, जानिए इसे खाने के फायदे*
 शशांक द्विवेदी
1 आलूबुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपका वजन नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक होता है।
2 आलूबुखारे में सैच्युरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल भी नहीं होता,जिससे इसे खाने के बाद आपको पोषक तत्व भी मिलते हैं, और वजन भी नहीं बढ़ता।
3 आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाते हैं, और पाचन क्रिया को भी दुरूस्त करते हैं।
4 आलूबुखारे का प्रतिदिन सेवन आपको कब्ज‍ियत से राहत दिलाने में मदद करता है साथ ही पेट साफ करने में भी मदद करता है।
5 इसमें उपस्थित विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
6 यह रक्त का थक्का बनने से रोकता है,जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।
7 आलूबुखारा आपके फेफड़ों को सुरक्षि‍त रखने के साथ ही आपको मुंह के कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह अस्थमा जैसे रोगों को रोकने में मददगार साबित होता है।
8 आलूबुखारा सूरज की यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है, इसके अलावा इसमें विटामिन- ए और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए व अन्य अंगों के लिए फायदेमंद है। यह आंखों की रौशनी भी तेज करता है।
9 छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक होता है। यह कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। 

Saturday, June 22, 2019

फल कब खाना है, कैसे खाना है !!

फल खा, फल की चिंता मत कर...
Useful info about Mangoes, Watermelon, Muskmelon & Leechi

जब भी हम फल खाते हैं तो उसके फल की चिंता भी साथ में हो जाती है। फल यानी उसे खाने का शरीर पर कोई उलटा असर तो नहीं होगा? ऐसे ही सवालों और चिंताओं के बारे में हमने कई एक्सपर्ट से बात की। नतीजा आया कि अगर हम कुछ एहतियात बरतें तो फल खाने पर फल की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। इन्हीं एहतियातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं राजेश भारती

आम ही खास है
आम का सीजन शुरू हो चुका है। मार्केट में कई वैरायटी के आम आ भी चुके हैं। लेकिन अभी डाल के पके आम मार्केट में काफी कम मात्रा में आ रहे हैं। दरअसल इन आमों को कच्चा ही पेड़ से तोड़ लिया जाता है और आर्टिफिशल तरीके से पकाया जाता है। अगर ये आम सही तरीके से पकाए नहीं गए हैं तो इन्हें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आम को खाने से पहले उसे अच्छे से साफ करना जरूरी होता है।

आम का असली सीजन हुआ है शुरू अब
हो सकता है कि आपको मार्केट में आम कुछ समय पहले से ही दिखाई देने लगे हों, लेकिन इसका असली सीजन अब शुरू हुआ है। चाहे सफेदा आम हो या दशहरी या लंगड़ा या चौसा, ये सभी आम जून के आखिरी महीने से मार्केट में आने शुरू होंगे जो जुलाई-अगस्त तक रहेंगे। इनमें दशहरी और चौसा आम मुख्यत: यूपी से आना शुरू होगा।

डाल का पका आम होता है बेस्ट
पका हुआ बेस्ट आम डाल का ही माना जाता है। यह आम न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि काफी मीठा भी होता है। ये आम पकने पर अपने-अाप डाल से टूटकर गिर जाते हैं। हालांकि इस तरह के पके हुए आम मार्केट में काफी कम मिलते हैं, क्योंकि पेड़ पर इन्हें पकने में कुछ समय लगता है।

ऐसे पकाते हैं कच्चे आमों को
कच्चे आमों को कई तरह से पकाया जा सकता है। इन्हें पकाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम पूरी तरह परिपक्व होने चाहिए यानी वे आकार में बड़े हों और दबाने पर कड़े हों। घर पर कच्चे आमों को इस तरह पका सकते हैं:

देसी तरीका: कच्चे आमों को टिश्यू पेपर या अखबार में लपेटकर 3-4 दिन के लिए किसी ऐसी जगह रख दें जो घर के बाकी हिस्सों की अपेक्षा कुछ गर्म हो। यहां ध्यान रहे कि आम रखने की जगह पर अंधेरा भी होना चाहिए। 3-4 दिन पर आम को थोड़ा दबाकर देंगे। अगर वह दब जाए तो समझ लें कि आम पक गया है।

इथरेल दवा से: इस दवा को पानी में मिलाकर उनमें कच्चे आमों को डुबोया जाता है। करीब पांच मिनट बाद आमों को निकालकर अलग किसी बड़े बर्तन में रख देते हैं। इसके बाद उन आमों को ऐसे ही करीब रातभर छोड़ दिया जाता है। सुबह आम पके हुए मिलते हैं। इस तरह से पके आमों को खाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। इथरेल की 100 ml की शीशी करीब 250 रुपये में आती है।

चीनी पुड़िया (Ethylene Ripener): अब मार्केट में एक पुड़िया आती है, जिसमें एक केमिकल पाउडर के रूप में होता है। यह चीन से आती है। इसे पानी से भिगोकर कच्चे आमों के बीच में रखा जाता है और फिर करीब 20 घंटे के लिए आमों को छोड़ दिया जाता है। इस दौरान ध्यान रहे कि आम किसी पुराने अखबार से ढके हों। इससे निकलने वाली एथिलीन गैस से आम पक जाते हैं। ये आम सेहत के लिए हानिकारक नहीं होते।
कैल्शियम कार्बाइड है खतरनाक: आमों को पेड़ से कच्चा तोड़ने के बाद उन्हें कैल्शियम कार्बाइड से भी पकाया जाता है। आम पकाने का यह तरीका सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। कैल्शियम कार्बाइड से आर्सेनिक जैसी घातक गैसें निकलती हैं। इस तरीके में कैल्शियम कार्बाइड को एक छोटी पुड़िया में रखकर उसे आमों के बीच में रख देते हैं। 24 घंटे बाद आम पक जाते हैं।
ऐसे करें पके आम की पहचान
- आम के ऊपर सफेद धब्बे या पाउडर न हो।
- पका हुआ आम पूरी तरह से मैच्योर नजर आएगा।
- आम के डाल वाले हिस्सा सॉफ्ट और निचला हिस्सा टाइट है तो इसका मतलब कि उसे सही तरह से पकाया नहीं गया है।
- सही तरह से पके आम का रंग एक जैसा और थोड़ा सुनहरा होता है।
- अच्छी तरह से पका आम थोड़ा सॉफ्ट होता है। अधपका आम कहीं से सॉफ्ट और कहीं से ठोस होगा जबकि कच्चा आम पूरा ही ठोस होगा।

खाने का सही तरीका
- आमों को नमक मिले गुनगुने पानी में एक-दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब आम को हाथ से रगड़ें और फिर से साफ पानी से धो लें। इसके बाद साफ आम को कपड़े से पौछ लें।
- इसके बाद आम का डंठल वाला हिस्सा हल्का-सा काट कर कुछ बूदें रस निकाल दें। अब आप आम खा सकते हैं।
- कई बार हम लोग आम को छिलके समेत काट लेते हैं और फिर उसे खाते हैं। कई बार खाने के इस तरीके से आम का छिलका भी मुंह में आ जाता है। इससे बचें क्योंकि अक्सर आमों पर खतरनाक पेस्टिसाइड का छिड़काव होता है।

डायबीटीज के मरीज भी खाएं
डायबीटीज का मरीज एक दिन में 50 से 60 ग्राम आम खा सकता है। हालांकि मरीज को इस दौरान ऐसी दूसरी चीजें खाने की मात्रा कम करनी पड़ेगी। आम में पोटैशियम भी होता है। ऐसे में किडनी के मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाएं।
आम आदमी के लिए: अगर मान लें कि एक आम का वजन 300 से 400 ग्राम है और अगर आप बहुत ऐक्टिव नहीं हैं और एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो दिन भर में 2 से ज्यादा आम न खाएं।

-----------------------------
तरबूज भी क्या खूब
तरबूज के लिए हर साल मई-जून का मौसम आदर्श माना जाता है। जिला बुलंदशहर में तरबूज और खरबूजा के उत्पादक किसान सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक ज्यादा गर्मी वाला मौसम तरबूज और खरबूजा के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि अधिक गर्मी से इनमें मीठापन ज्यादा आता है। यह जुलाई तक मार्केट में रहते हैं। बारिश पड़ने के बाद इनकी मिठास कम हो जाती है और फिर इनका पीक सीजन भी खत्म हो जाता है।

तरबूज के भी हैं कई रूप
मार्केट में आपको कई प्रकार के तरबूज हैं। अब ऐसे भी तरबूज आ रहे हैं जो अंदर से पीले भी निकलते हैं। तरबूज की मुख्य किस्में इस प्रकार हैं:
शुगर बेबी: यह गोलाकार और बाहर से गहरे हरे रंग का होता है। इसका आकार दूसरे तरबूजों की अपेक्षा छोटा और खाने में काफी मीठा होता है। इसी कारण इसे शुगर बेबी कहते हैं। आजकल मार्केट में ये तरबूज ही अधिक हैं। एक तरबूज का वजन 1.5 किलो से 4 किलो तक का होता है। यह थोक मार्केट में 4 से 7 रुपये प्रति किलो और रिटेल में 10 से 50 रुपये किलो तक मिल जाता है।

माधुरी: यह तरबूज आकार में लंबा होता है। इसमें बाहर की ओर हरे रंग की धारियां होती हैं। यह तरबूज खाने में काफी मीठा होता है। इस वैरायटी का एक तरबूज 6 से 15 किलो का होता है। आम परिवार छोटे हैं। इस कारण अब इसकी डिमांड काफी कम है और मार्केट में कम ही दिखाई देते हैं। इसकी कीमत करीब 20 रुपये प्रति किलो है।
अनमोल: यह तरबूज बाहर से हरा, लेकिन अंदर से हल्के पीले रंग का होता है। इसका स्वाद शहद जैसा मीठा होता है। यह मार्केट में 15 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से मिल जाता है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में यह कम बेचा जाता है।
ऐसे करें सही तरबूज की पहचान
- तरबूज को उठाकर चारों ओर से देखें। अगर उसमें कोई निशान या कहीं से गला नजर आए तो न खरीदें।
- अगर तरबूज के एक हिस्से पर गहरे पीले रंग का बड़ा धब्बा है तो वह पका हुआ होता है।
- तरबूज को हाथ से बजाकर देखें। अगर भारी और किसी धातु के बजने जैसी आवाज (टन-टन) आए तो वह पका हुआ है। वहीं अगर थप-थप या डब-डब की आवाज आए तो वह ज्यादा पका हुआ होता है।
- तरबूज को उठाकर देखें। अगर वह वजन में हलका है तो उसे खरीदने से बचें।

कैसे और कहां रखें
तरबूज को कटा हुआ या टुकड़ों में काटकर न छोड़ें। अगर मजबूरी में कटा हुआ छोड़ना पड़े तो उन्हें एयरटाइट ढक्कन वाले कंटेनर या पॉलीथीन से ढककर फ्रिज में रख दें। यहां ध्यान रहे कि कटे हुए तरबूज को दो घंटे से ज्यादा समय तक फ्रिज में न रखें। काटकर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखने से बेहतर है कि जब खाना हो, साबुत ही दो घंटे पहले फ्रिज में रख दें। अगर तरबूज कटा हुआ भी है तो उसे फ्रिज में रखने के बजाय सामान्य तापमान पर ही घर में छांव में रखें।

कब और कितना खाएं
- 300 से 400 ग्राम रोजाना
- इन्हें खाने का कोई निश्चित समय नहीं है।
- तरबूज में नमक (काला या सफेद) मिलाकर खाने से शरीर को कुछ एक्स्ट्रा मिनरल्स मिल जाते हैं।

तरबूज की तासीर-
92% पानी
8% शुगर और कार्ब्स
न्यूट्रिशन भी कम नहीं-
विटामिन: A, B, B1, B6, C, D आदि
मिनरल: आयरन, कैल्शियम, कॉपर, बायोटिन, पोटेशियम और मैग्नेशियम।
एसिड: पैंटोथेनिक और अमीनो एसिड।
फैक्ट (100 ग्राम तरबूज में)-
कैलरी: 30
पानी: 92%
प्रोटीन: 0.6 ग्राम
कार्ब्स: 7.6 ग्राम
शुगर: 6.2 ग्राम
फाइबर: 0.4 ग्राम
फैट: 0.2 ग्राम
--------------------------
खरबूजा-सा ना कोई दूजा
खरबूजे के लिए भी अधिक गर्मी का मौसम आदर्श माना जाता है। जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है, बेल पर लगे खरबूजे उतने ही मीठे होते हैं। बारिश पड़ने के बाद इनकी भी मिठास कम हो जाती है और धीरे-धीरे पीक सीजन खत्म हो जाता है। खरबूजा अभी मार्केट में कुछ दिन और मिलेगा। खरबूजे को खाने के कई तरीके हैं। इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।

खरबूजा एक, रंग अनेक
वैसे तो मार्केट में कई किस्म के खरबूजे मौजूद हैं, लेकिन कुछ प्रमुख वैराइटी इस प्रकार हैं:
नामधारी: यह खरबूजा मुख्यत: पंजाब से आता है। यह मई-जून तक मार्केट में मिलता है। इसका छिलका सफेद सा और खुरदरा होता है। वहीं यह अंदर से संतरी रंग का और काफी मीठा होता है।
कीमत-
थोक मार्केट: 5-7 रु. प्रति किलो
रिटेलर: 20-30 रु. प्रति किलो

लाल परी: यह खरबूजा मुख्यत: राजस्थान और यूपी से आता है। इसका सीजन भी मई-जून तक रहता है। यह बाहर से दिखने में ईंट जैसा गहरा लाल होता है। वहीं इसमें बीच-बीच में पीली और हरी धारियां होती हैं।
कीमत-
थोक मार्केट: 15-17 रु. प्रति किलो
रिटेलर: 40-20 रु. प्रति किलो

मधुरस: यह खरबूजा मुख्यत: यूपी से आता है। इसका सीजन भी मई से जून तक रहता है। इसका ऊपरी हिस्सा चिकना और हरे-सफेद रंग का होता है। साथ ही इसमें इसमें बीच-बीच में हरे रंग की धारियां होती हैं।
कीमत-
थोक मार्केट: 15-20 रु. प्रति किलो
रिटेलर: 40-50 रु. प्रति किलो
नोट: तरबूज और खरबूजे की कीमतों में कमी-बेशी मुमकिन
ऐसे करें सही खरबूजे की पहचान
- खरबूजे को उठाकर हर तरफ से चेक करें। अगर कहीं से गला दिखाई दे तो उसे न खरीदें।
- अगर खरबूजा दबाने पर मुलायम लग रहा है तो उसे खरीदने से बचें। हो सकता है कि दुकानदार आपको ऐसे खरबूजा को अधिक पका या कुछ और बहाना लगाकर बेचने की कोशिश करे, लेकिन दुकानदार को ना कह दें।
- खरबूजा सूंघें। उसमें से मीठी-मीठी खुशबू आए तो वह पका हुआ और मीठा होता है।

कैसे और कहां रखें
खरबूजा उतना ही काटें, जितने आप एक बार में खा सकें। अगर खरबूजा बच जाए तो उसे एयरटाइट ढक्कन वाले कंटेनर या पॉलीथीन से ढककर फ्रिज में रख दें। खरबूजा दो घंटे से ज्यादा समय तक फ्रिज में न रखें। बिना काटे गर्मी के मौसम में दो दिन तक घर में रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इस दौरान खरबूजा छांव और ठंडी जगह में रखा हो।

कब और कितना खाएं
- 150 से 200 ग्राम रोजाना
- खरबूजा खाने का कोई निश्चित समय नहीं है।
- खाना खाने से पहले खाएं तो बेहतर है।

खरबूजे के गुण
90% पानी
10% शुगर और कार्ब्स
न्यूट्रिशन भी कम नहीं-
विटामिन: A, B1, B3, B6, C, K आदि
मिनरल: आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम, फाॅस्फोरस, जिंक, कॉपर।
एसिड: पैंटोथेनिक, फैटी और अमीनो एसिड।
फैक्ट (150 ग्राम तरबूज में)-
कैलरी: 53
पानी: 90%
प्रोटीन: 0.9 ग्राम
कार्ब्स: 12.8 ग्राम
शुगर: 12 ग्राम
फाइबर: 1.9 ग्राम
फैट: 0.3 ग्राम

पेस्टिसाइड का प्रयोग
तरबूज और खरबूजे के बीज की बुवाई के समय खतरनाक पेस्टिसाइड का प्रयोग किया जाता है। यही नहीं, तरबूज और खरबूजे की बेल की ग्रोथ के लिए काफी जगह ड्रिप इरिगेशन का प्रयोग करते हैं, लेकिन इसके लिए पेस्टिसाइड मिले पानी का प्रयोग होता है। जब तरबूज और खरबूजा बड़े होते जाते हैं तो पेस्टिसाइड का काफी हिस्सा इनमें चला जाता है और ऐसे तरबूज/खरबूजा खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

दावा और सचाई
दावा किया जाता है कि तरबूज और खरबूजे में उनका आकार बढ़ाने, मिठास लाने और पकाने के लिए इंजेक्शन के जरिए कुछ दवा का प्रयोग किया जाता है। इन दावों के बीच हमने भी तरबूज और खरबूजा पर एक एक्सपेरिमेंट किया। हमने दोनों फलों में इंजेक्शन की एक खाली नीडल डाली और करीब 10 सेकंड बाद निकाल ली। फिर हमने दोनों फलों को कमरे के सामान्य तापमान पर छोड़ दिया। तीन दिन बाद जब हमने देखा तो खरबूजा का न केवल रंग बदल गया था, बल्कि वह बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो गया था। जब उसे काटा गया, तो अंदर से भी खराब निकला। वहीं तरबूज के जिस जगह नीडल डाली गई थी, वह हिस्सा अंदर से गल गया था। तरबूज का बाकी हिस्सा भी खाने लायक नहीं बचा था। इससे पता चलता है कि अगर इन फलों में किसी भी प्रकार का इंजेक्शन लगाया जाता है, तो वह दो-तीन दिन में ही खराब हो जाएगा।

शुगर पेशंट क्या करें
डायबीटीज के मरीज को तरबूज या खरबूजा खाने में कोई परेशानी नहीं है। इन दोनों फलों को 100 ग्राम तक डायबीटीज के मरीज खा सकते हैं। वहीं किडनी के मरीजों को तरबूज या खरबूजा खाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। चूंकि दोनों फलों में पोटैशियम होता है। ऐसे में किडनी के मरीज इन दोनों फलों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाएं।
------------------------
लीची खाएं, लेकिन ध्यान से
बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एसईएस) से करीब 128 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इसकी वजह से बड़ी तादाद में बच्चे बीमार हो गए हैं। इन मौतों की वजह हाइपोग्लाइसीमिया और अन्य अज्ञात बीमारी है। कुछ रिपोर्ट में इन मौतों की वजह को लीची भी बताया गया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि लीची में पाए जाने वाले एक जहरीले तत्व की वजह से ये मौतें हो रही हैं। अगर आप खुद या बच्चे को लीची खिला रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें:

कुपोषित बच्चों को लीची न खाने दें
चमकी बुखार का असर 10 साल तक के कुपोषित बच्चों पर ही पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक इन बच्चों को ठीक ढंग से खाना और जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इस कारण इन बच्चों के शरीर की इम्युनिटी कम होती है। सुबह को ये बच्चे खाली पेट ही लीची को बिना ढंग से साफ किए खा लेते हैं। इसके बाद बच्चों के शरीर में शुगर का लेवल गिरना शुरू हो जाता है और बच्चा बीमार पड़ जाता है।

कुपोषित बच्चों की पहचान
- बच्चा पतला-दुबला होता है और उसकी हड्डियां दिखाई देती रहती हैं।
- बच्चे का शरीर पतला और पेट बाहर की ओर निकला रहता है।
- बच्चे के बाल कुछ सुनहरी हो जाते हैं।
- बच्चा शारीरिक रूप से ऐक्टिव नहीं होता है और अधिकतर समय एक ही जगह बैठा-बैठा रोता रहता है।
- उम्र के अनुसार बच्चे की लंबाई और वजन का अनुपात सही नहीं होता है।
- घाव भरने में अधिक समय लगता है।
- बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है और वह चिड़चिड़ा रहता है।

अधपकी या कच्ची लीची न खाएं
लीची कभी भी अधपकी या कच्ची और खाली पेट नहीं खानी चाहिए। पकी और बिना कीड़े वाली लीची को पहले छील लें। अब उसके खाने वाले हिस्से (गूदा) को उसकी गुठली से अलग कर लें। गूदा को भी गौर से देखें कि कहीं उसमें भी कीड़े तो नहीं हैं। अगर गूदा में कीड़े नहीं हैं तो उसे किसी बर्तन में इकट्ठे कर लें। इकट्ठे उतने ही करें जितना आप खा सकें। इसके बाद गूदा को फिर से साफ पीने वाले पानी से दो बार धोएं। अब इस गूदे को खा सकते हैं। यह तरीका आपको लंबा जरूर लग सकता है, लेकिन सेहत के लिए जरूरी है।

कीड़ों का रखें ध्यान
इस फल में कीड़े मिलने की भी आशंका ज्यादा होती है। लीची का वह हिस्सा जो डंठल से लगा होता है, वहां कीड़े अधिक मिलते हैं। इन कीड़ों का रंग लीची के रंग जैसा होता है, इसलिए ये कई बार दिखाई भी नहीं देते। लीची खाते समय अगर कीड़े दिखाई दें तो उस लीची को फेंक दें।

एक्सपर्ट पैनल
- डॉ. आर. आर. शर्मा
चीफ साइंटिस्ट
पूसा इंस्टिट्यूट

- डॉ. अशोक झिंगन
डायबीटीज एक्सपर्ट

- डॉ. स्कंद शुक्ल
सीनियर फिजिशन

- इशी खोसला
न्यूट्रिशनिस्ट ऐंड डाइट एक्सपर्ट

- नीलांजना सिंह
सीनियर डाइटिशन

- एस. सी. शुक्ला
आम उत्पादक, लखनऊ

- संजय वत्नानी
प्रमुख आम व्यापारी

- राम गोपाल मिश्रा
प्रमुख फल व्यापारी

साभार संडे नवभारत टाइम्स 

क्या है विपश्यना, कैसे करतें है इसे ?विपश्यना के बारे में पूरी जानकारी

विपश्यना के वे 10 दिन
राजेश मित्तल
अपनी जिंदगी में अभी तक इतनी तकलीफ कभी नहीं झेली थी, जितनी उन 10 दिनों में बर्दाश्त की। 10 दिन एक तरह से कैद में था। कैंपस से बाहर जाने की इजाजत नहीं। बाहरी दुनिया से एकदम कटा रहा। मोबाइल पहले ही दिन जब्त कर लिया गया। पढ़ने-लिखने, टीवी-अखबार, इंटरनेट-ईमेल जैसे नशों की भी छूट नहीं। घर-परिवार, देश-दुनिया में क्या हो रहा है, पूरी तरह बेखबर। कैंपस के भीतर भी ढेर सारी पाबंदियां। किसी से बात करने की इजाजत नहीं। इशारे भी नहीं। लिखकर भी नहीं। शाम 5 बजे टी ब्रेक के बाद कुछ नहीं मिलता था। नो डिनर। कायदे का खाना दिन में बस एक बार। वह भी सुबह 11 बजे। सुबह 4 बजे जग जाना होता था। फिर रात 9 बजे तक घंटे, दो घंटे के 8 सेशन, रोज कुल 10 घंटे ध्यान। गर्दन और कमर सीधी रखकर जमीन पर पालथी मारकर बैठे रहो। गर्दन दर्द, कमर दर्द और घुटने दर्द झेलो। 40 डिग्री तक गर्मी, पर कोई एसी-कूलर नहीं। सिर्फ पंखा।

बात चल रही है विपश्यना कोर्स की। विपश्यना बड़ा टफ कोर्स है- ऐसा बहुतों से सुन रखा था। फिर भी पिछले महीने मई में इगतपुरी (महाराष्ट्र) जाकर विपश्यना कोर्स करने का मन बना लिया। कारण, बरसों से यह कोर्स करने की तमन्ना थी। लेकिन मन में दो बड़ी घबराहटें भी थीं। एक: ध्यान के घंटों लंबे सेशन मेरा तन-मन झेल पाएगा कि नहीं। दो: शाम 5 बजे हल्के स्नैक्स के बाद रात को कुछ भी खाने का नहीं दिया जाता और अपनी आदत यह है कि हर 3-4 घंटे में कुछ न खाऊं तो हाल बेहाल हो जाता है। मारे भूख के सरदर्द चालू हो जाता है। इसी डर से कोर्स की पूर्वसंध्या पर स्नैक्स ज्यादा खाकर पेट की टंकी ठूंस-ठूंस कर फुल भर ली। रात को प्रवचन में कहा गया कि यहां डिनर नहीं मिलता है तो लोग शाम के स्नैक्स डबल खा लेते हैं। इससे अच्छे ध्यान में रुकावट आती है। मन ही मन शर्मिंदा हुआ। टंकी एक्स्ट्रा भरना छोड़ दिया। बाद में भूख ने तंग तो नहीं किया। हां, सिर्फ तीसरे दिन कुछ कमजोरी महसूस हुई। हाद में ठीक हो गया। 10वें यानी आखिरी दिन सुबह 10 बजे मौन खुला तो रात को पेट में चूहे कूदे। तब एहसास हुआ कि मौन कितना जरूरी था और बातों में हम कितनी ढेर सारी इनर्जी बर्बाद कर देते हैं। पहला दिन तो नई जगह, नया माहौल देखने-समझने में कट गया। दूसरा दिन बेहद भारी लगा। ध्यान लग नहीं पाया। 1 घंटे के सेशन में 40- 45 मिनट विचारों में ही खोया रह जाता। रात के प्रवचन में बताया गया कि ऐसा होना स्वाभाविक है। भीतर की गंदगी बाहर आ रही है।

शरीर की बगावत
तीसरे दिन लगने लगा, कहां आकर फंस गया। गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटने दर्द - सब बर्दाश्त से बाहर होने लगा। बोलने की चाहे मनाही थी लेकिन कोई जरूरत, समस्या या सवाल होने पर कभी भी सहायक आचार्य या धम्मसेवक (वॉलंटियर) से बात की जा सकती थी। ब्रेक के दौरान सहायक आचार्य से कहा: 'कुर्सी पर बैठने की इजाजत दे दें।' मना कर दिया गया। समझाया गया: 'बर्दाश्त करो, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। कुर्सी तो बीमारों और बूढ़ों के लिए है।' गुजारिश ठुकरा दिए जाने पर बुरा लगा। अगले दिन उन्हीं सहायक आचार्य का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने कुर्सी नहीं दी। इसी वजह से मैं उस दिन 1 घंटे के ध्यान सेशन में पूरे वक्त एक ही मुद्रा में बैठा रह सका। एक बार भी टांग खेलने की जरूरत महसूस नहीं हुई। हां, यह चमत्कार बस एक दफा ही हुआ। बाद के सेशंस में फिर टांग खोलनी पड़ी, पर टांगों और गर्दन के दर्द ने बाद में ज्यादा परेशान नहीं किया। दर्द सहा तो शरीर के कुछ पार जाने लायक बन सका। यह भी सच है कि किसी-किसी सेशन में इतना आनंद आ जाता कि ब्रेक का ऐलान अखरने लगता और किसी सेशन में शरीर से इतना हैरान-परेशान कि एक-एक सेकंड काटना भारी पड़ जाता। ब्रेक की घोषणा का बेकरारी से इंतजार करता।

बागी हुआ मन भी
हर सेशन के शुरू के 30-40 मिनट तो प्रैक्टिस में मन लगता। फिर सब्र का बांध टूट जाता। मन को बेलगाम छोड़ देता। ऊलजलूल कुछ भी सोचने लगता। मन बंदर, हमारे अंदर। दीन-दुनिया के बारे में सोचने में मन को मजा आता। प्रैक्टिस भारी और ऊबाऊ जान पड़ती। बेसब्री से ब्रेक के ऐलान का इंतजार करता। लेकिन यह भी मन में आता कि फिर कभी 10 दिन निकालने आसान नहीं होंगे। अभी इतनी मेहनत की है तो इस तकनीक को अपना असर दिखाने का पूरा मौका देना चाहिए ताकि बाद में अफसोस न हो कि मुझे अनुभूति नहीं हुई तो मेरी अपनी लापरवाही और आलस के कारण। नुकसान मेरा होगा। खुद को ही धोखा दूंगा। यही सब सोचकर मन को बार-बार खींचकर प्रैक्टिस पर ले आता।

पड़ोस से परेशानी
ध्यान कक्ष में मेरे अड़ोस-पड़ोस ने मेरी सहनशीलता का काफी इम्तिहान लिया। बिलकुल पीछे वाले महाशय ऐसे कि हर सेशन में 3-4 बार मेरे आसन पर लात न जमा लें, उनका ध्यान पूरा नहीं होता था। एक और सज्जन थे जो इत्ती गर्मी में जुराबें डालकर आते थे। उनके पैर, उनकी जुराबें, मन्ने क्या। पर नाक तो मेरी थी जो उनकी जुराबों की बदबू से हलकान हुए जाती थी। यही जनाब हर सेशन में 4-5 बार जोर से डकार मारते थे। हॉल में सबसे तेज आवाज में डकार मारने का रेकॉर्ड इन्हीं के पास था। अगर बोलने की इजाजत होती तो मैं ही नहीं, बाकी कई लोग भी इन सज्जन से गुजारिश करते कि भाई साब, गले में जरा साइलेंसर लगवा लें। खर्चा हम दे देंगे। वहां 'ध्यान' में बैठे-बैठे मैं दूसरों में कमियां निकाल रहा था। हो सकता है, मेरे आसपास वाले किसी बात को लेकर मुझे बर्दाश्त कर रहे हों। 3-4 दिनों बाद इन छोटी-मोटी चीजों ने परेशान करना बंद कर दिया। जो भी हो, सामूहिक ध्यान में सहनशीलता की भी प्रैक्टिस हो जाती है।

मच्छरों की मुसीबत
ध्यान कक्ष में विचारों से जंग लड़ने के बाद रात को अपने सोने के कमरे में मच्छरों से जंग तकरीबन रोज ही लड़नी पड़ती। पता नहीं कहां से आ जाते। मच्छरों की फौज, राजेश के खून पर करेगी मौज! नहीं, ऐसा नहीं होने देना। फौज तो खैर एक जुमला था, पर 3-4 मच्छर जरूर रोज आ जाते थे। उन्हें मार सकता नहीं था क्योंकि कोर्स शुरू करने से पहले हम सबसे वचन ले लिया गया था कि कोर्स के दौरान जीव हत्या नहीं करेंगे। तल्ख हकीकत यह थी कि कमरे में एक भी मच्छर हो तो रात को ठीक से नींद नहीं आएगी। ऐसे में दिन भर ध्यान नहीं हो पाएगा। एेसे में मच्छरों के साथ पकड़म-पकड़ाई खेलता। एक-एक मच्छर को पॉलीथीन लिफाफे में बंद करके बाहर विदा करके आता। एक दिन एक मच्छर मेरे चेहरे पर बैठ गया। झट से हाथ ने अपना काम किया। अरे यह क्या, मच्छर को मार दिया। मैंने जीव हत्या न करने का इरादा किया था और बाकायदा इसका पालन भी कर रहा था। तो यह एेक्शन कहां से हुआ? तब चेतन मन, अवचेतन मन की पहेली समझ में आई। चेतन मन में रहते हैं हमारे सारे वादे, इरादे, फैसले और ज्ञान। यह सब धरे का धरा रह जाता है जब अचानक कुछ अनचाहा घट जाता है। तब हम अपनी आदतों, अनुभवों, कंडिशनिंग, मान्यताओं के मुताबिक रिएेक्ट करते हैं। यही अवचेतन मन है। मच्छर को मारनेवाला अवचेतन मन था जो चेहरे पर बैठे मच्छर को मार डालने की मेरी पुरानी आदत से परिचालित हुआ था। इसी अवचेतन मन यानी चित्त की सफाई विपश्यना का लक्ष्य है। साफ चित्त अनचाही स्थितियों में भी शांत और संतुलित बना रहता है। ऐसा चित्त बेहोशी से नहीं, होश से रिएेक्ट करता है। उस पर अतीत का कोई बोझ नहीं होता।

क्या पाया, क्या खोया
कोर्स के बाद विपश्यना की थिअरी मोटी-मोटी समझ में आ गई। 10 दिन प्रैक्टिकल करके देख लिया। तकनीक अपना काम करे, मैंने भी करीब पूरा सहयोग किया, मेहनत और नियमों को पालन करके। आचार्य, सहायक आचार्य और धम्म सेवकों की भी मेहनत में कमी नहीं थी। लेकिन 10 दिन काफी नहीं यह जवाब देने के लिए कि क्या वाकई विपश्यना की प्रैक्टिस करके हम दुखों से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं? कि क्या हम उस लेवल पर पहंच सकते हैं जहां राग-द्वेष, मान-अपमान, सुख-दुख हमारे मन की शांति और संतुलन को भंग न कर पाए? कि क्या हम हमेशा समता की स्थिति में रह सकते हैं? 10 दिन में किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाना मुमकिन नहीं। इसलिए पक्की तरह ठोककर नहीं कह सकता कि विपश्यना सही रास्ता है।

हां, 10 दिन एक भिक्षु के तौर पर जीने का दुर्लभ मौका मिला। सच है कि तन-मन को तकलीफ खूब हुई, लेकिन अपने कम्फर्ट लेवल से बाहर जाकर ही हम कुछ हासिल कर पाते हैं। वहां मैं अपने शरीर और मन को कुछ गहराई से जान पाया। सीखने के लिहाज से विपश्यना कोर्स जिंदगी के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। इस कोर्स को करने के बाद जो बदलाव मेरी जिंदगी में आए, वे हैं: पहले मैं अमूमन सुबह 8-9 बजे उठता था, अब 6 बजे के आसपास अपने आप नींद खुलने लगी है। पहले रात 12-1 बजे सोता था, अब 11-12 बजे तक सो जाता हूं पहले कभी-कभी ध्यान करता था, अब तकरीबन रोज 1 घंटा करता हूं। पहले 9-10 बजे डिनर लेता था और लेट नाइट स्नैक्स भी। अब डिनर 5 से 8 बजे के बीच निपटा देता हूं और खाने-पीने की चीजों के चुनाव में ज्यादा ऐहतियात बरतने लगा हूं। वजन भी 2 किलो घट गया।

ये तो हुए बाहरी बदलाव, अब बात भीतरी बदलाव की, जो सबसे अहम है। कभी-कभी लगता है कि मन पर कुछ शांत रहने लगा है, मन पर कुछ कंट्रोल होने लगा है। पर अगली दफा ही कुछ ऐसा कर बैठता हूं कि अपने पर शर्मिंदगी होती है। इसीलिए कोर्स के आखिरी दिन कहा गया कि अब घर जाकर सुबह-शाम 1-1 घंटा विपश्यना की प्रैक्टिस करनी है। मन ने इस साधना को आजमाने का फैसला किया है।

विपश्यना कोर्स इसलिए अच्छा लगा कि इसमें प्रैक्टिकल तरीके से बताया गया है कि हम किस तरह दुखों से मुक्ति पा सकते हैं। इसमें अंधश्रद्धा पर आधारित कोई भी कर्मकांड नहीं है। विपश्यना विधि चाहे बौद्ध परंपरा से आई है, फिर भी इसमें संगठित धर्म जैसी कोई बात नहीं। यह ज्ञान का मार्ग है इसलिए तार्किक लोगों को ज्यादा अपील करता है। इसमें कोई धंधेबाजी भी नहीं। सीखना, खाना, रहना - सब फ्री। इसीलिए यहां सब कुछ सादा और सादगी भरा है। कहीं भी वैभव की चकाचौंध नहीं। कुछ ऐसे आश्रम भी देखे हैं जो फाइव स्टार होटल जैसे होते हैं। तभी वहां धंधेबाजी भी होती है। यहां बस जरूरत भर का सामान है। इसके बावजूद यहां हर चीज का लगभग परफेक्ट बंदोबस्त है। कोर्स सिखाने से लेकर रहने-खाने में कोई कमी नहीं।

बेसिक जानकारी................................

क्या है विपश्यना
विपश्यना ध्यान का एक तरीका है। करीब 2500 साल पहले गौतम बुद्ध ने इसकी खोज की थी। बीच में यह विद्या लुप्त हो गई थी। दिवंगत सत्यनारायण गोयनका सन 1969 में इसे म्यांमार से भारत लेकर आए। कोर्स के पहले तीन दिन आती-जाती सांस को लगातार देखना होता है। इसे 'आनापान ' कहते हैं। आनापान दो शब्दों आन और अपान से बना है। आन मतलब आने वाली सांस। अपान मतलब जाने वाली सांस। इसमें किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठकर आंखें बंद की जाती हैं। कमर और गर्दन सीधी रखी जाती है। फिर अपनी नाक के दोनों छेदों पर मन को फोकस कर दिया जाता है और हर सांस को नाक में आते-जाते महसूस किया जाता है। सांस नॉर्मल तरीके से ही लेनी होती है। सांस देखते-देखते एहसास होता है कि हमारा मन कितना चंचल है। मन या तो अतीत की पुरानी बातों में या फिर भविष्य की कल्पनाओं में गोता लगाता है । मन को बार-बार खींचकर सांस पर लाना पड़ता है। पहले तीन दिन बस यही करना होता है।

चौथे दिन विपश्यना सिखाई जाती है और बाकी 7 दिन इसी की प्रैक्टिस कराई जाती है। विपश्यना शब्द का अर्थ होता है: विशिष्ट प्रकार से देखना यानी जो चीज जैसी है, उसे उसके असली रूप में देखना, न कि जैसी कि उसकी व्याख्या हमारा अवचेतन मन कर दे। विपश्यना में शरीर की संवेदनाओं पर ध्यान लगाया जाता है। हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में संवेदनाएं हर वक्त पैदा होती रहती हैं। संवेदना परेशान करने वाली भी हो सकती है जैसे कि गर्मी-सर्दी, दर्द, दबाव, खुजली आदि और संवेदना सुखद भी हो सकती है, मसलन : वाइब्रेशंस महसूस होना। न सुखद संवेदना से राग पालना है, न दुखद से द्वेष। बस साक्षी भाव से देखना है। मन में यह भाव लाना है कि संवेदना सुखद हो या दुखद, वह हमेशा नहीं बनी रहेगी। इसलिए समता में, संतुलन की स्थिति में रहना है। विपश्यना से हमें वर्तमान में रहने की प्रैक्टिस होती है और वर्तमान को समता से देखने की भी। ऐसे में मन में विकार नहीं पैदा होंगे। किसी भी व्यक्ति, वस्तु और स्थिति से न राग, न द्वेष। बाहर के हालात मन की शांति भंग नहीं कर पाते। इसी समता भाव में स्‍थित होना ही निर्वाण है। इससे इंसान सुख-दुख में भी संतुलन में रह पाता है। उसकी छोटी-मोटी बीमारियां तो यूं ही दूर हो जाती हैं।

तमाम साधनाओं की तरह इस साधना का मकसद भी दुखों से छुटकारा पाना है। हम दुखी इसलिए हैं क्योंकि हम सुखद और दुखद संवेदनाओं के प्रति बेहोशी से रिएेक्ट कर जाते हैं। विपश्यना में संवेदना के लेवल पर ही अलर्ट होने की प्रैक्टिस कराई जाती है। दरअसल बाहरी दुनिया में या मन के अंदर जब भी कुछ मनचाहा या अनचाहा घटता है तो मन में विकार जगता है, विकार यानी राग या द्वेष। इसका असर सबसे पहले सांसों पर पड़ता है। सामान्य तरीके से आ-जा रही सांस अनियमित हो जाती है। दूसरा असर पड़ता है हमारे शरीर पर। शरीर में अच्छी या बुरी संवेदना पैदा होती है। बाद में हम रिएेक्ट करते हैं। अगर हम विकार पैदा होने पर सांस और संवेदना के लेवल पर ही अलर्ट हो जाएं तो बेहोशी से, अवचेतन मन से हमारा रिएेक्ट करना रुक सकता है। इसीलिए विपश्यना कोर्स में सांस और संवेदनाओं पर ध्यान लगाया जाता है। विपश्यना में सर से पांव तक बारी-बारी से हर अंग पर कुछ देर रुककर वहां की संवेदना को महसूस किया जाता है। आम जिंदगी में दुखों से बचने के लिए हम बाहरी दुनिया को मैनेज करने में जुटे रहते हैं। यहां भीतर की दुनिया को, अपने अवचेतन मन को मैनेज करना सिखाया जाता है।

कितने दिन का है कोर्स
विपश्यना का यह रिहायशी कोर्स कहने को 10 दिन का होता है लेकिन कुल 12 दिन लगते हैं। 10 दिन पूरे और 2 दिन अधूरे। एक दिन पहले सेंटर पहुंचना होता है। दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन होता है, मोबाइल जैसी चीजें जमा हो जाती हैं और सोने का कमरा अलॉट होता है। शाम 5 बजे से रात करीब 9 बजे तक कोर्स के नियम-कायदों की जानकारी दी जाती है। साथ में ध्यान कक्ष में सीट अलॉट की जाती है। उसी पर सभी दिन बैठकर ध्यान करना होता है। कोर्स 11वें दिन सुबह 7:30 बजे खत्म होता है। हर सेंटर एक महीने में 2 कोर्स कराता है। ध्यान कैसे करना है, इस बारे में निर्देश गोयनका जी के हिंदी-अंग्रेजी में रेकॉर्डेड ऑडियो टेप के जरिए दिए जाते हैं। रोज रात को डेढ़ घंटे गोयनका जी का प्रवचन होता है जिसमें विशुद्ध धर्म और ध्यान की बारीकियां समझाई जाती हैं।

क्या-क्या होता है दिन भर
विपश्यना कोर्स में सुबह 4:30 से रात 9 बजे तक ध्यान के सेशन चलते हैं बीच में नहाने धोने, खाने पीने, आराम करने का वक्त दिया जाता है। वहां रुटीन कुछ इस तरह का है: तड़के 4 बजे उठो। फ्रेश होने के बाद 4:30 बजे ध्यान कक्ष पहुंच जाओ। वहां 6:30 तक ध्यान करो। 6:30 से 7:15 के बीच नाश्ता, फिर 8 बजे का वक्त नहाने-धोने के लिए दिया जाता है। 8 से 9 और 9 से 11 ध्यान के दो सेशन। 11 बजे लंच। उसके बाद 1 बजे तक का वक्त आराम का। 1 से 2:30, 2:30 से 3:30 और 3:30 से 5 - ध्यान के तीन सेशन। 5 से 5:30 स्नैक्स। 6 बजे तक आराम। 6 से 7 ध्यान, 7 से 8:30 गोयनका जी का वीडियो पर प्रवचन, 8:30 से 9 बजे तक ध्यान। ध्यान के हर घंटे, दो घंटे बाद 5-10 मिनट का बायो ब्रेक दिया जाता है।

रहना-खाना कैसा
रहने के 3 तरह के विकल्प हैं : सिंगल रूम, डबल शेयरिंग रूम और डोर्मिटरी। अपना सहूलियत के हिसाब से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। खाना सादा, सात्विक, शुद्ध शाकाहारी, मिर्ची रहित ताकि ध्यान आसानी से लगे।

क्या है फीस
विपश्यना का यह कोर्स पूरी तरह फ्री है। रहने और खाने का भी पैसा नहीं लिया जाता। शिविर का सारा खर्च पुराने साधकों के दिए गए दान से चलता है। शिविर खत्म होने पर कोई चाहे तो भविष्य के शिविरों के लिए दान दे सकता है। दान उसी से लिया जाता है जो पहले से यह कोर्स कर चुका हो।

कैसे सीखें
विपश्यना के मेन सेंटर का पूरा पता है: विपश्यना इंटरनैशनल अकैडमी, धम्मगिरि, इगतपुरी, जिला नासिक, महाराष्ट्र। सीखने के लिए इगतपुरी जाना जरूरी नहीं। देश में इसके करीब 70 सेंटर हैं और पूरी दुनिया में कुल 161 सेंटर। www.vridhamma.org विपश्यना के इगतपुरी सेंटर की वेबसाइट है। यहां विपश्यना के बारे में पूरी जानकारी है। होम पेज पर Contact Us पर जाकर सभी ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्यौरा पा सकते हैं। www.dhamma.org पर ऑनलाइन बुकिंग भी मुमकिन है। आम तौर पर वेटिंग रहती है। इसलिए एडवांस में बुकिंग कराएं।

एक ही जीवन कई बार जीना

एक ही जीवन कई बार जीना
चंद्रभूषण
बुद्ध की ध्यान पद्धतियों में एक थी- फूल को देखना। मुंह अंधेरे किसी तालाब के किनारे बैठ जाओ और वहां गर्व से उपर उठी एक कमल कली पर अपनी आंखें टिका दो। तुम्हारा किसी आसन में होना जरूरी नहीं। यह भी जरूरी नहीं कि पलकें तुम्हारी लगातार टंगी रहें। जैसे जी करे वैसे देखो, क्योंकि और कुछ नहीं सिर्फ देखना महत्वपूर्ण है। उस बिल्कुल हरी ठोस चीज में धीरे-धीरे हल्की लालिमा फूटती है। फिर कुछ देर बाद हरापन गायब हो जाता है और पूरी तरह खिला हुआ एक अद्भुत लाल फूल तुम्हारे सामने होता है।

ज्यादा गौर से देखने पर उसके बीच में पीले पराग की झलक भी मिलने लगती है, जिसका रस लेने के लिए भौंरे उस पर मंडराने लगते हैं। अब तक शायद दोपहर हो चुकी हो और तीखी धूप तुम्हें तंग करने लगी हो। उसी जगह बैठे रहने की कोई बाध्यता तुम्हारे लिए नहीं है। चाहो तो उठकर छाया में चले जाओ। बाध्यता सिर्फ एक है कि तुम्हें उसी फूल को लगातार देखना है। थोड़ी देर बाद कमल की पंखुड़ियां सिकुड़ने लगती हैं। लगता है, वह दोबारा कली की अवस्था में जाना चाहता है। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं।

शाम होते-होते फूल मुरझा जाता है। उसकी डंठल लटक जाती है और कुम्हलाया कमल झुक कर वापस पानी के करीब पहुंच जाता है। अगले दिन तुम यही क्रिया फिर से दोहरा सकते हो, और जब तक जी करे, दोहराते रह सकते हो। शुरू के बौद्ध साधक इस साधना को सालोंसाल जारी रखते थे, अपने-अपने ढंग से इसके नतीजे निकालते थे और उन नतीजों को अपने तक ही रखते थे। बाद में उनका काम किताब में पढ़े हुए या गुरुओं द्वारा उपदेशित ‘नश्वरता’ के सिद्धांत से चल जाने लगा।

बुद्ध के दो हजार साल बाद हुए कबीर ने कभी यह साधना की या नहीं, कोई नहीं जानता, लेकिन उनकी पंक्ति ‘काहे री नलिनी तू कुम्हलानी, तेरे ही नाल सरोवर पानी’ में इसकी एक उम्मीद भरी व्याख्या जरूर मिलती है। और कमल के प्रसंग से बिल्कुल अलग, बुद्ध-कबीर से हजारों मील दूर, किसी और ही देश-काल में जन्मे फारसी शायर रूमी फरमाते हैं, ‘मी चू सब्ज़ा बारहा रूईदा एम’। घास-फूस की तरह मैं बार-बार उग आता हूं। जून के महीने में अपने सूखे मन और बाहर की बंजर जमीन पर नजर रखिए। हरियाली कभी भी आ सकती है।

Friday, June 21, 2019

मेडिटेशन को शामिल करें अपने रूटीन में

*मेडिटेशन को करें अपने रूटीन में शामिल, होंगे ये 13 सेहतमंद फायदे*

1 मेडिटेशन, मन अशांत रहने पर उसके निष्क्रिय पड़े हुए भागों को उपयोग में लाने योग्य बनाता है।
2 अनुभव की क्षमता को सूक्ष्म करने की एक प्रक्रिया है ध्यान।
3 यदि आपको भूलने की आदत है तो ध्यान आपके लिए बहुत उपयोगी है।
4 गुस्सैल प्रवृत्ति के लोगों का मन शांत करने में कारगर है भावातीत ध्यान।
5 निर्णय न ले पाने वाले भी इसे अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।
6 हृदयरोग की रोकथाम के लिए उत्तम औषधि के समान है।
7 मन की चंचलता को नियंत्रित करता है।
8 दीर्घायु बनाने में इसकी अहम उपयोगिता है।
9 शांति, सामर्थ्य, संतोष, शांति, विद्वत्ता और सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है भावातीत ध्यान।
10 चाहें तो ध्यान के समय कुछ फूल आस-पास रखें, कोई सुगंधित वस्तु का छिड़काव कर दें, अगरबत्ती जला दें।
11 रात्रि के भोजन से पहले ही ध्यान के लिए बैठें। प्रातःकाल सूर्योदय से पहले ध्यान करें।
12 ढीले वस्त्र पहनकर ध्यान करें।
13 महिलाएं यदि चाहें तो भावातीत ध्यान किसी शिक्षक के द्वारा भी सीख सकती हैं। चाहें तो मेडिटेशन सेंटर में भी आप इसे सीख सकती हैं।

Friday, May 10, 2019

लिवर की समस्या दूर करने के लिए ये करें ..

5 ऐसी चीजें जो लिवर की बीमारी को करती हैं दूर, एक बार पढ़ें जरूर*
शशांक द्विवेदी
1. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
2. हल्दी : हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
3. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तब बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
4. नींबू : नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
5. चुकंदर : खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा।

*महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं*
[09/05, 8:09 p.m.] +91 94150 02710: *5 ऐसी चीजें जो लिवर की बीमारी को करती हैं दूर, एक बार पढ़ें जरूर*

1. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
2. हल्दी : हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
3. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तब बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
4. नींबू : नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
5. चुकंदर : खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा

Thursday, May 9, 2019

सोड़ा है ख़तरनाक !!

*जानिए ऐसे कारण जो आपका सोडा पीने का शौक छुड़वा देंगे*
 शशांक द्विवेदी
1 यह न केवल आपके दांतों में सड़न पैदा करता है बल्कि इसमें अत्यधिक मात्रा में मौजूद रिफाइंड शुगर, कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर मोटापा बढ़ाने का काम करती है।
2 सिर्फ सोडा ही नहीं बल्कि ड्र‍िंकिंग सोडा जिस बॉटल या केन में बाजार में उपलब्ध है, वह भी हानिकारक है। इनमें टॉक्सिक केमिकल बिस्फेनॉल होता है, जो एक नहीं कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स को पैदा करता है।
3 इसमें बहुत अधिक मात्रा में शर्करा पाई जाती है। इसमें मौजूद 20 ऑन्स मात्रा ही लगभग 20 बड़े चम्मच शुगर के बराबर होती है।
4 अगर आप कैलोरी कम करने के लालच में डाइट सोडा लेना पसंद करते हैं, तो जान लीजिए कि यह आपके किडनी की कार्यक्षमता को कम करता है।
5 सोडा पीने की आदत लगना तो और भी खतनाक है। हर दिन ड्रिंकिंग सोडा का सेवन, आपके लिए डायबिटीज के खतरे को 25 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
6 20 ऑन्स सोडा यानि 240 कैलोरी बर्न करने के लिए आपको हर बार सोडा पीने के बाद लगभग 1 घंटा पैदल चलने की जरूरत होती है।
7 सोडा में पाया जाने वाला फास्फोरिक एसिड आपकी हड्ड‍ियों में मौजूद कैल्सियम को चुरा लेता है। इतना ही नहीं यह हड्ड‍ियों के घनत्व को भी कम कर देता है।
8 रोजाना सोडा का प्रयोग, आपके मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन करने में काफी हद तक प्रभावी होता है और वजन कम करना बेहद कठिन हो जाता है।
9 सोडा की अत्यधिक मात्रा या अधिक सेवन, अस्थमा एवं श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे सांस संबंधी अन्य रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
10 सोडा पीने से हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। जिन लोगों को पहले से हृदय संबंधी समस्या है, उनके लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

Wednesday, May 1, 2019

गर्मी में खाएं ये सब्जियाँ

*गर्मी की ये 6 सब्जियां, स्वाद भी देंगी और सेहत के फायदे भी*
 शशांक द्विवेदी
1 लौकी - गर्मी के मौसम में पाच संबंधी समस्याओं में लौकी बेहद फायदेमंद है। इसमें पोटेशि‍यम, सोडियम और विटामिन सी के साथ ही जरूरी पोषक तत्व और भरपूर पानी होता है। यह आपका वजन कम करने में भी मददगार साबित होगी।
2 गिलकी - गिलकी को ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स एनीमिया, ब्लड प्रेशर और ब्रेन फंक्शन को सही रखने में मदद करते हैं।
3 गोभी - गर्मी के मौसम में गोभी की सब्जी आपके पाचन में मदद करेगी और कब्जियत से निजात भी दिलाएगी। यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरी होती है।
4 कैरी - इस मौसम में कच्चे आम यानि कैरी की आवक शुरू हो जाती है और इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। कैरी की सब्जी या चटनी ही नहीं इसका पना बनाकर पीने से आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं।
5 पत्तेदार सब्जियां - गर्मी में हरी पत्तेदार सब्जियां वैसे तो कम होती हैं, लेकिन इनका सेवन इस मौसम में फायदेमंद होता है। यह पानी और पोषण की कमी नहीं होने देता और आापको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
6 ककड़ी - ककड़ी के अलग-अलग प्रकार अपने आप में फायदों से भरे हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाकर शरीर में नमी बनाए रखने में मददगार है साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचाने में भी सहायक है।

जीभ जल जानें पर क्या करें ?

*गर्मागर्म खाने से जब जल जाए जीभ तो करें ये 4 उपाय*

1 जीभ जल जाने पर सबसे पहला और आसान उपाय है देसी घी, जिसे जले हुए हिस्से पर लगाएं या फिर कोई ऐसी मीठी चीज बनाकर खाएं जिसमें खूब सारा घी हो, जैसे हलवा। ये दवा का काम करेगा।
2 दूसरा उपाय है शहद। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो जीभ की चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं और दर्द को कम करते हैं। इससे आराम मिलेगा।
3 तीसरा उपाय है ठंडा दही। जी हां, गर्म चीज से जले हैं, तो दही की ठंडक मलहम का काम करेगी। ठंडे दही को कुछ देर मुंह में रखें, यह आराम देगा।
4 चौथा इलाज है पेपरमिंट। यह जीभ में ठंडक का एहसास तो देगा ही आपकी तकलीफ को भी कम करेगा। चाहें तो मिंट च्युइंगम से भी काम चला सकते हैं।
5 पांचवा इलाज भी सीधा सा है। इसके लिए फ्रीजर से बर्फ लेकर जले पर लगाएं, ताकि आपको दर्द और तकलीफ ये राहत मिल सके।

Sunday, April 28, 2019

डाइटिंग से जुड़ी हैं ये गलतफहमियां

*डाइटिंग से जुड़ीं ये गलतफहमियां तुरंत करें दूर, वरना सेहत को पड़ेगी भारी*
 शशांक द्विवेदी
1 क्रैश डाइटिंग - कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में क्रैश डाइटिंग करने लगते हैं, और उसे फायदेमंद मानते हैं। दरअसल क्रैश डाइटिंग आपके वजन को कम कर आपको जल्दी स्लिम तो कर सकती है, लेकिन कुछ समय बाद इस‍के उतने ही हनिकारक परिणाम भी सामने आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, क्रैश डाइटिंग करते समय शरीर से फैट छटने के साथ वे मसल्स और टिश्यू भी नष्ट हो जाते हैं, जि‍न्हें बनने में काफी समय लगता है। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है।

2 ब्रेकफास्ट न करना - कुछ लोगों का मानना है कि सुबह का नाश्ता न करके, बढ़ते हुए वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ब्रेकफास्ट न करने से दोपहर का भोजन करने तक आप भूखे रहते हैं, जिससे उर्जा की कमी होने के साथ ही शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा सुबह नाश्ता नहीं करने से दोपहर तक आपकी भूख बढ़ जाती है, जिसके कारण आप लंच में ज्यादा खाना खाते हैं। इसे पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है।

3 शाम को कुछ न खाना - यही भी एक बड़ी गलतफहमी है, कि शाम के समय या उसके बाद कुछ भी न खाने से मोटापा नियंत्रित होगा। आप शाम को या रात को भी खा सकते हैं, बशर्ते वह कैलोरी फूड या फैटी फूड न हो। पापड़, चिप्स, पिज्जा, बर्गर या आइसक्रीम की जगह फल, जूस, सलाद या अन्य सेहतमंद चीजों को प्राथमिकता दें। यह चीजें किसी भी वक्त खाने पर नुकसान नहीं करेंगी।

सीताफल के बड़े फायदे जानिए

*जानिए, शरीफा (सीताफल) के सेवन से होने वाले बेशुमार फायदे*

1 शरीफे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो अस्थमा अटैक से बचाव करने में मदद करता है।
2 ऐसा माना जाता है कि दिल के मरीजों को शरीफा का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। शरीफा में मौजूद पोटैशियम, मैग्निशियम दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में बहुत मददगार होते है।
3 शरीफा का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं।
4 शरीफा में कॉपर और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
5 इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की परेशानी को दूर करता है।
6 शरीफा में मौजूद विटामिन बी-6 और एंटीऑक्सीडेंट के गुण दिमाग को तेज करने में सहायक होने के साथ ही तनाव कम करने में भी मदद करते हैं।

Monday, April 22, 2019

स्वस्थ रहनें के लिए जीभ की करें सफाई

*बीमारी से रहना है दूर तो करें जीभ की भी सफाई, जानिए 5 तरीके*

1 दही -दही को जीभ पर लगाएं, ये प्रो-बायोटिक होता है जो कि जीभ पर जमा फंगस, सफेद परत और गंदगी को खत्म करने में मददगार होता है।
2 हल्दी -हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर भी इसे जीभ पर रगड़ सकते है। फिर कुछ देर में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। जीभ की अच्छे से सफाई हो जाएगी।
3 माउथवाश -भोजन करने या कुछ खाने के बाद खाने के कुछ अंश जीभ पर चिपके रह जाते हैं। इसलिए हर वक्त खाने के बाद पानी से कुल्ला करे और अगर माउथवाश इस्तेमाल करे तो और भी बेहतर है। ऐसा करने से जीभ और मुंह की गंदगी साफ होती रहेगी।
4 नमक -जीभ की सफाई के लिए नमक एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है। इसे जीभ पर छिड़क कर ब्रश के पिछले हिस्से से हल्का दबाव डालकर रगड़े ,फिर कुल्ला कर लें।
5 बेकिंग सोडा -बेकिंग सोडा भी एक प्रभावशाली स्क्रब की तरह काम करता है। इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और जीभ पर उंगली से लगाएं और थोड़ी देर रखने के बाद कुल्ला कर लें। ऐसा करने से जीभ पर जमी सफेद परत व गंदगी आसानी से निकल जाती है।

Thursday, April 18, 2019

वजन कम करने में सहायक हैं ये 5 फल

*जल्दी वजन कम करना है तो ये 5 फल खाना कर दें शुरू, फ‍िर देखि‍ए कमाल*
 शशांक द्विवेदी
अनार : अनार जितना टेस्टी है उतना ही गुणकारी भी। इसका रंग लाल होना इस बात की निशानी है कि ये आपको ढेर सारे पौषक तत्व देने के अलावा खून या हीमोग्लोबिन का भी कोटा पूरा करने में समर्थ है। वजन की तो आपको चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं।
अमरूद : एक और टेस्टी फल है अमरूद। आपके पाचन को बेहतरीन करने वाला अमरूद इतना गुणकारी है कि इसके न्यूट्रिएंट्स इसे लगभग संपूर्ण भोजन बनाते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे भरपूर खाएं और बढ़ते वजन को एकदम भूल जाएं।
सेबफल : इसके बारे में प्रसिद्ध है कि रोज का एक सेब आपके पास डॉक्टर नहीं आने देगा। इसके पोषक तत्व इतने गुणकारी हैं कि आप बीमार भी नहीं पड़ेंगे। वजन की चिंता भूलने का समय आ गया है।
अनानास : पाइनेपल या अनानास का जूस सबसे पसंदीदा जूस में से एक है। इसे आप यूं भी सलाद का हिस्सा बनाकार भी खा सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और गुणकारी है। वजन कम करना भी इसके गुणों में से एक है।

Wednesday, April 17, 2019

जल्दी फिट रहनें के लिए करें ये काम

*कम समय में होना है फिट तो पढ़ें काम के 6 टिप्स*
 शशांक द्विवेदी
1 कम समय में आपको जब मोटापा घटाना हो, तो ध्यान रखें खाने की मात्रा एकदम से बिल्कुल कम न करें। शरीर को 1200 कैलोरी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। ऐसे में आप 1000 से कम कैलोरी किसी भी स्थि‍ति में न लें। इससे थकान और उर्जा की कमी नहीं होगी।
2 खाने में तैलीय व मसालेदार चीजों से बिल्कुल परहेज करें। लो कैलोरी फूड पर ध्यान केंद्रित करें, उबली हुई सब्जियां भी फायदेमंद होंगी। चाहें तो बिना शकर का जूस, सूप, ग्रीन टी, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन कुछ घंटों में कर सकते हैं।
3 बिस्किट, ब्रेड, नमकीन, चॉकलेट, चिप्स जैसी चीजों से दूरी बना लें। मैदे की चीजें बिल्कुल न खाएं। सूप और जूस के मामले में भी बाजार की चीजों के बजाए घर पर बनाकर ही लें।
4 फल, सब्जियां, सलाद एवं सूखे मेवों को आहार में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इससे आपके शरीर में पोषण की कमी नहीं होगी और उर्जा बनी रहेगी। इसके अलावा आपका पेट भी जल्दी भर जाएगा।
5 सुबह और शाम के समय लगभग 1 घंटा पैदल चलें और कार्डियो व्यायाम करें। लगभग 1 से डेढ़ घंटा कार्डियो करें। इसके अलावा योगा करने से भी शरीर सही आकार में आएगा।
6 सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू-शहद या फिर दालचीनी का पाउडर लें। आप चाहें तो हरा धनिया और नींबू का जूस बनाकर भी खालीपेट ले सकते हैं यह भी वजन कम करने में सहायक है।

बहुत गुणकारी है फिटकरी

*गर्मियों में नहाए फिटकरी के पानी से, होंगे कमाल के फायदे*

फिटकरी का इस्तेमाल आपने घर में होते कई बार देखा होगा। पानी को साफ करने के लिए अक्सर घरों में इसे मटके के पानी में डालकर घुमाया जाता है। फिटकरी के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी है, जो आपकी कई सेहत और सौन्दर्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में -
1 शरीर पर जमी गंदगी और कीटाणुओं को समाप्त करने के लिए फिटकरी के पानी से नहाना बहुत अच्छा उपाय है।
2 यह आपके शरीर और पसीने की बदबू को भी कम करेगा।
3 त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए फिटकरी एक बढ़िया उपाय है। आप चाहें तो नियमित रूप से चेहरे पर फिटकरी से मसाज करें या फिर फिटकरी मिले पानी से चेहरे को साफ करें। त्वचा बेदाग हो जाएगी।
4अगर आपके दांतों में दर्द है और आपको उससे निजात नहीं मिल रही, तो फिटकरी का पाउडर संबंधित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने पर आपको दांत दर्द से निजात मिलेगा।


लिवर की सेहत के लिए जरूरी हैं ये

*लिवर की समस्या में फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन, आप भी जानिए*
 शशांक द्विवेदी
1. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
2. हल्दी : हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
3. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तब बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
4. नींबू : नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
5. चुकंदर : खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा।

Sunday, April 14, 2019

नींबू है बहुत फायदेमंद

*थोड़ा सा नींबू भोजन में शामिल करने से होंगे 12 बेहतरीन फायदे*

1. नींबू खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है।
 2. यह ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है।
3. नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रोत है इसलिए यह त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है।
4. नींबू पानी में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं।
5. नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।
6. नींबू पानी हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटिक या वजन कम करना चाहते हैं।
7. पाचनक्रिया में फायदेमंद- नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है,जो पाचन के लिए आवश्यक है।
8. प्रतिदिन सुबह गर्म नींबू पानी पिएं और पूरे दिन कॉन्स्टीपेशन की समस्या से दूर रहें।
9. नींबू पानी को गुनगुना करके पीने से गले की खराबी या फैरिन्जाइटिस में आराम पहुंचाता है।
 10. नींबू पानी पीने से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
11. नींबू पानी में एंटी ट्यूमर गुण होते हैं, जिससे की कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
12. इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण के साथ ही तनाव, डिप्रेशन और अवसाद कम करने के गुण पाये जाते हैं। नींबू पानी पीने से तुरंत ही आपको आराम का अनुभव होगा।

Saturday, April 13, 2019

ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करनें में मददगार है लीची

*ब्लडप्रेशर को नियंत्रित कर हृदयगति को रखना है सही तो खाएं गुणों से भरपूर लीची*

1. विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और डायट्री फाइबर से भरपूर लीची आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है, जिसमें 66 कैलोरी प्रति 100 ग्राम की मात्रा में उपलब्ध होती है।और इसमें सैच्युरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल भी नहीं होता।
2. लीची में मौजूद पोटेशि‍यम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर ह्दय-गति और खून की चाल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग या अटैक की संभावना कम होती है।
3. इसमें कॉपर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण करता है।
4. लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में सहायक हैं।
5. लीची में विटामिन- सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम लीची में विटामिन-सी की मात्रा 71.5 मिलीग्राम होती है, जो प्रतिदिन की आवश्यकता का 119 प्रतिशत है।
6. बी-कॉम्प्लेक्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर लीची, फ्री रेडिकल्स से रक्षा करती है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रित करती है।
 7. ऑथ्राईटिस में लीची खाने से लाभ होता है और दमा के मरीजों के लिए भी लीची बेहद लाभदायक फल है।इसके अलावा यह रक्तसंचार को बेहतर करने में सहायक है।
 8. लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में सहायक हैं। इसके साथ ही लीची, सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाव करने में भी बेहद फायदेमंद है।
9. इसमें मौजूद फाइबर की अत्यधि‍क मात्रा आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही सीने और पेट की जलन को भी शांत करती है।
 10. यदि आपको कफ की शिकायत बनी रहती है, तो लीची आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।