Monday, March 25, 2019

गर्मियों में रखें सेहत को दुरुस्त

*गर्मियों की कई सेहत समस्याओं से निजात पाने के लिए पढ़ें, पुदीने के घरेलू नुस्खे*
शशांक द्विवेदी

1 पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
2 दिनभर बाहर रहने वाले लोगों को पैर के तलवों में जलन की शिकायत रहती है, ऐसे में उन्हें फ्रिज में रखे हुए पुदीने को पीसकर तलवों पर लगाना चाहिए ताकि तुरंत राहत मिल सके। इससे पैरों की गर्मी भी कम होगी।
3 सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।
4 अगर आपको अक्सर टॉंसिल्स की शिकायत रहती है और इसमें होने वाली सूजन से भी आप परेशान हैं तो पुदीने के रस में सादा पानी मिलाकर इस पानी से गरारे करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
5 गर्मी में पुदीने की चटनी का रोजाना सेवन सेहत से जुड़े कई फायदे देता है। पुदीना, काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक, मुनक्का, जीरा, छुहारा सबको मिलाकर चटनी पीस लें। यह चटनी पेट के कई रोगों से बचाव करती है व खाने में भी स्वादिष्ट होती है। भूख न लगने या खाने से अरुचि होने पर भी यह चटनी भूख को खोलती है।
6 पुदीने व अदरक का रस थोड़े से शहद में मिलाकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है। वहीं अगर आप लगातार हिचकी आने से परेशान हैं तो पुदीने में चीनी मिलाकर धीरे-धीरे चबाएं। कुछ ही देर में आप हिचकी से निजात पा लेंगे।
7 पुदीने की पत्त‍ियों का लेप करने से कई प्रकार के चर्म रोगों को खत्म किया जा सकता है। घाव भरने के लिए भी यह उत्तम है। इसके अलावा गर्मी में इसका लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा की गर्मी समाप्त होगी और आप ताजगी का अनुभव करेंगे।

Sunday, March 24, 2019

गर्मी के मौसम में ,खानपान में करें ये बदलाव

*आ गया है गर्मी का मौसम, खानपान में शुरू कर दीजिए ये 5 बदलाव*

1 गर्मियों में आने वाले फलों में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इनका सेवन जरूर करें।जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि को नियमित लेने से शरीर में पानी के साथ खनिज-लवणों की भी पूर्ति होती है।
2 गर्मी में सामान्य खाना जैसे दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि खाना ठीक रहता है। गर्मी में भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। इससे आपका हाजमा भी ठीक रहेगा और फुर्ती भी बनी रहेगी। इसके साथ तली हुई चीजों को ज्यादा न खाएं, यह आपका हाजमा बिगाड़ सकते हैं।
3 गर्मियों में शरीर का अधिकांश पानी पसीने के रूप में वाष्पीकृत हो जाता है। इसलिए दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं।
4 गर्मी में नारियल पानी, छाछ और लस्सी पीने से भी जल का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में तली और मसालेदार चीजें खाने की इच्छा ज्यादा होती है। लेकिन इस मौसम में इन चीजों से बचा जाना ही बेहतर होता है।
5 खाने में बहुत ज्यादा नमक भी न लें। नमकीन, मूंगफली, तले हुए पापड़-चिप्स और तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ न ही खाएं तो बेहतर होगा।

जल्दी में खाना खाना ,मोटापे को निमंत्रण है

*अगर जल्दी में खाते हैं खाना, तो हो सकते हैं मोटापे का शिकार*
शशांक द्विवेदी

1 धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर खाने से भोजन में लार अच्छी तरह मिल जाती है, जिससे भोजन को पचाना आसान हो जाता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है।
2 माना जाता है कि डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए भी भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। इससे खाना तो ठीक से पचता ही है साथ ही ग्लकोज भी ठीक प्रकार से टूट कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
3 धीरे-धीरे और चबाकर खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं, जैसे कब्ज व गैस आदि। धीरे-धीरे खाने से मन भी शांत रहता है और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाना या गुस्सा आना भी कम हो जाता है।
4 धीरे-धीरे, चबाकर खाने से भोजन करने में समय लगता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं, जिससे मोटापे जैसे परेशानी से भी बचाव होने में मदद मिलती है।


Saturday, March 23, 2019

घर के अंदर पौधे की ऐसे करें देखभाल

*क्या आपने भी घर के अंदर पौधे रखे हैं? तो ऐसे करें उनकी देखभाल*
शशांक द्विवेदी

1. जब आप लिविंग रुम में पौधे रखें तब इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें ऐसी जगह रखें, जहां से सूरज की रोशनी उन पर पड़े। आप उन्हें खिड़कियों के पास रख सकते हैं, लेकिन यहां ये भी ध्यान दें कि बहुत तेज और कठोर रोशनी वाली जगह भी न हो क्योंकि तेज रोशनी से पौधे के पत्ते सूखकर पीले पड़ने लगते हैं और जल जाते हैं।
2. कई बार घर के अंदर रखे पौधों पर हम उतना ध्यान नहीं देते, जितना बाहर रखे पौधों पर देते हैं। ऐसे में कई बार अंदर रखे पौधे बुरी तरह से कई दिनों तक नज़रअंदाज़ हो जाते हैं या कभी ज्यादा ध्यान देकर हम उनमें ज्यादा पानी डाल देते हैं।
3. घर के अंदर रखे पौधों में भी नियमित सही मात्रा में पानी डालें और उससे पहले यह पता कर लें कि उस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है या कम या वह पौधा कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकता है।

Friday, March 22, 2019

अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के नुकसान

*अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये समस्याएं*
 शशांक द्विवेदी
1 सोख लेते है त्वचा की नमी -अधिकतर परफ्यूम मे एल्कोहल मौजूद होता है, जो त्वचा से प्राकर्तिक नमी को सोख लेता है। जिसकी वजह से कई प्रकार की सेहत समस्याएं हो सकती हैं। डियो व परफ्यूम में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन आपकी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central nervous system) को भी प्रभावित कर सकता है।
2 हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ सकते हैं -अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा डियो व परफ्यूम लगाते हैं, तो ये आपकी त्वचा के अदंर पहुंचकर हार्मोन्स का संतुलन भी बिगाड़ सकता है। साथ ही कई बार ये त्वचा में निशान, एलर्जी आदि की वजह भी बनते है।
3 अल्जाइमर की आशंका बढ़ा सकते हैं -कई डिआडरेंट में ऐसे केमिकल मौजूद होते है जो अल्जाइमर और सांस संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ा सकते हैं। साथ ही अत्यधिक तेज गंध वाले डियो व परफ्यूम नाक के तंतुओं को भी क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

भोजन के बाद भूलकर भी न करें ये काम

*भोजन के बाद भूलकर भी ना करें यह 5 काम, वर्ना सेहत होगी बर्बाद*
 शशांक द्विवेदी
1. ठंडा पानी: भोजन के तुंरत बाद पानी पी तो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह धमनियों को ब्लॉक भी कर सकता है।
2. सिगरेट : कई लोगों को खाना खाने के तत्काल बाद सिगरेट पीने की तलब उठती है, यह एक जहरीली आदत है इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बनते हैं। सिगरेट यूं भी एक गंदी आदत है लेकिन खाना खाने के बाद यह अत्यंत नुकसानदायक होती है।
3. फल: हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं आयुर्वेद में यह भी एक गलत आदत मानी गई है। इससे भोजन की स्वाभाविक पाचन क्रिया बाधित होती है।
4. चाय या कॉफी : भोजन के बाद चाय या कॉफी तो बहुत से लोगों का प्रिय शगल होता है। लेकिन आपका यह टाइम पास आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है। अत: इस आदत से भी बचें।
5 . सोना : घर में रहने वाली महिलाओं में मोटापा और मधुमेह का यह सबसे बड़ा कारण है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद सोने का उपक्रम करती है। यह आदत भी बहुत अधिक हानिकारक है। खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतराल होना चाहिए। तुरंत सोने से कई बीमारियां आपके शरीर में घर बना लेती है।

ठंडाई के कुछ बेहतरीन फायदे ..

*ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, इस होली पर जरूर जान लीजिए*
 शशांक द्विवेदी
1 गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ठंडाई का सेवन गर्मी के इस प्रकोप को कम करता है और पेट व शरीर को शीतलता प्रदान करता है।
2 एसिडिटी, पेट में जलन, अपच जैसी समस्याएं तो इससे हल होंगी ही, पेट में अल्सर या छाले होने की स्थिति से भी ठंडाई का सेवन आपको बचाए रखेगा।
3 गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित ठंडाई का प्रयोग करें और देखें कमाल। आपको मुंह में छाले होने बंद हो जाएंगे।
4 सूखे मेवे आदि के साथ बनाई गई ठंडाई दिमाग को पोषण देने का काम करती है। यह दिमाग ठंडा रखेगी और तनाव व चिड़चिड़ेपन से भी बचाएगी।
5 पेशाब में जलन एवं दस्त, डायरिया, जी मचलाने जैसी समसयाओं से छुटकारा पाने के लिए गर्मी में ठंडाई सबसे बेहतर उपाय है।