Friday, July 5, 2019

प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेंगे ये टिप्स

*इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये टिप्स, आज ही अपनाएं*
 शशांक द्विवेदी
1 चोकर सहित अनाज - गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी तथा प्रतिरोध क्षमता चुस्त-दुरुस्त रहेगी।
2 जल - यह प्राकृतिक औषधि है। प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पानी या तो सामान्य तापमान पर हो या फिर थोड़ा कुनकुना। फ्रिज के पानी के सेवन से बचें।
3 तुलसी - तुलसी का धार्मिक महत्व अपनी जगह है मगर इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें।
4 योग - योग व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी जानकार से इन्हें सीखकर प्रतिदिन घर पर इनका अभ्यास किया जाना चाहिए।
5 हंसना जरूरी है - हंसने से रक्त संचार सुचारु होता है व हमारा शरीर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करता है। तनावमुक्त होकर हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।
6 रसदार फल - संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहें तो पूरे फल खाएं और चाहें तो इनका रस निकालकर सेवन करें। हां, रस में शकर या नमक न मिलाएं।
7 गिरीदार फल - सर्दी के मौसम में गिरीदार फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इन्हें रात भर भिगोकर रखने व सुबह चाय या दूध के साथ, खाने से आधे घंटे पहले लेने से बहुत लाभ होता है।

Wednesday, July 3, 2019

पेट की चर्बी कम करने के उपाय

*पेट की चर्बी और वजन कम करने के उपाय और नुस्खे*
 शशांक द्विवेदी
1. रात्रि का भोजन भारी ना करे। कुछ लोग रात को भोजन करते ही सो जाते है, दोस्तों रात को डिनर करते ही सो जाने से खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं और वो चर्बी के रूप में पेट में जमा होने लगता है। रात को सोने से 2 घंटे पहले भोजन करे, हमेशा हल्का भोजन ही करे और हो सके तो भोजन खाने के बाद कुछ देर वॉक पर जाये।
2. सुबह का नाश्ता करना कभी ना छोड़े। हम अक्सर वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने लगते है और खाना पीना छोड़ देते है, दोस्तों खाना पीना छोड़ देने से वजन कम नहीं होता बल्कि शरीर में कमजोरी आने लगती है। वेट कम करना हो या बढ़ाना हो सही समय पर सही भोजन लेना बहुत ज़रूरी है जिसमें पहला नियम ये है की सुबह का ब्रेकफास्ट पेट भर करे।
3. खाने को हमेशा चबा चबा कर खाए, कुछ लोग भोजन जल्दी में करते है जिससे खाना सीधे ही निगल जाते है और खाना पचने में समय अधिक लगता है। खाने को धीरे धीरे चबा कर खाना चाहिए जिससे उसे पचने में समय अधिक ना लगे।
4. हर रोज कम से कम 3 – 4 लीटर पानी पिए, भोजन करने के आधा घंटा पहले 1 गिलास पांनी भी अच्छा है।
5. अंकुरित की हुई मूँग दाल, काले चने और सोयाबीन दाल खाने से शरीर में ऊर्जा आती है और बॉडी को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है।
6. मीठे खाने में कैलोरी अधिक होती है इसलिए जितना हो सके मीठा कम खाए।
7. मोटापा कम करने के लिए योगा और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है, इससे बॉडी में जमा फैट बर्न होता है और खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट होता है। एक्सरसाइज और योगा करने से बॉडी एक्टिव रहती है। साइकिलिंग करना, दौड़ लगाना, तैराकी करना, रस्सा कूद और लोंग वॉकिंग कुछ एक्सरसाइज है जिनसे शरीर की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है। मोटापा कम करने के लिए आप योगासन कर सकते है।

Tuesday, July 2, 2019

माइग्रेन से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

*माइग्रेन इलाज के लिए प्राकृतिक घरेलू नुस्खे*
 शशांक द्विवेदी
पुदीने का तेल- इस तेल में एंटी इंफ्लैमटरी गुण होते हैं जो सिर दर्द में आपको राहत दे सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे जीभ पर रखने और कुछ अपने सिर पर लगा कर मालिश करने से माइग्रेन से आराम मिलता है।  आराम करें- ध्यान सिर दर्द को दूर करने में काफी कारगर होता है। माइग्रेन के इलाज के लिए ध्यान करना सबसे अच्छा तरीका होगा।

बर्फ का पैक- बर्फ के टुकड़े एक पैक में लेकर सिर दर्द की जगह पर रखें। बर्फ में एंटी इंफ्लैमटरी गुण होते है जिससे सिर का दर्द ठीक हो सकता है। आप चाहें तो किसी और ठंडी चीज़ का पैक भी बना सकते है।

 विटामिन बी का सेवन- मस्तिष्क विकार जो माइग्रेन का मुख्य कारण होता है, अकसर विटामिन बी की कमी से पैदा होते हैं। विटामिन बी युक्त पदार्थों का सेवन करने से सिर दर्द से राहत मिल सकती है। माइग्रेन से बचने के लिए अपने भोजन में विटामिन बी युक्त पदार्थ शामिल करें।

जड़ी बूटियों का उपयोग- कैफीन युक्त पदार्थ जैसे चाय या कॉफ़ी पीने से भी माइग्रेन में राहत मिलती है। सिर दर्द में बाम को प्रयोग में लाएं। सिर पर बाम की हलकी मसाज देने पर रक्त संचार सामान्य हो जाता है तथा माइग्रेन से आराम मिलता है।

कमरे में अंधेरा करना- अक्सर तेज़ रोशनी से सिर का दर्द बढ़ जाता है। इस कारण अँधेरे और शांत कमरे में बैठने से भी माइग्रेन ठीक होता है।

योग- योग से माइग्रेन में काफी आराम मिल सकता है।

काफी फायदेमंद है भोजन के बाद सौंफ खाना..

*भोजन के बाद सौंफ खाने के बेहतरीन फायदे और जबरदस्त नुस्खे*
शशांक द्विवेदी
1 भोजन के बाद रोजाना 30 मिनट बाद सौंफ लेने से कॉलेस्ट्रोल काबू में रहता है।
2 पांच-छे ग्राम सौंफ लेने से लीवर और आंखों की रोशनी ठीक रहती है। अपच संबंधी विकारों में सौंफ बेहद उपयोगी है। बिना तेल के तवे पर सिकी हुई सौंफ और बिना तली सौंफ के मिक्चर से अपच होने पर बहुत लाभ होता है।
3 दो कप पानी में उबली हुई एक चम्मच सौंफ को दो या तीन बार लेने से अपच और कफ की समस्या समाप्त होने में मदद मिलती है।
4 अस्थमा और खांसी के उपचार में भी सौंफ का सेवन सहायक है।
5 कफ और खांसी होने पर भी सौंफ खाना फायदेमंद होता है।
6 गुड़ के साथ सौंफ खाने से मासिक धर्म नियमित होने लगते है।
7 यह शिशुओं के पेट और उनके पेट के अफारे को दूर करने में बहुत उपयोगी है।
8 एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबलने दें और 20 मिनट तक इसे ठंडा होने दें। इससे शिशु के कॉलिक का उपचार होने में मदद मिलती है। शिशु को एक या दो चम्मच से ज्यादा यह घोल नहीं देना चाहिए।
9 सौंफ के पावडर को शकर के साथ बराबर मिलाकर लेने से हाथों और पैरों की जलन दूर होती है। भोजन के बाद 10 ग्राम सौंफ लेनी चाहिए।

Monday, July 1, 2019

शरीर की कमजोरी दूर करनें के घरेलू उपाय

*शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे घरेलू उपाय*
 शशांक द्विवेदी
1. देसी खजूर शरीर में ताक़त बढ़ाने का एक आसान तरीका है। खजूर के बीज निकाल ले, अब खजूर में मक्खन भर कर खाये। इस उपाय को कुछ दिन निरंतर करने पर आप शरीर में भरपूर ताकत और एनर्जी महसूस करेंगे।
2. नसों की कमजोरी दूर करने और खून बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 8 – 10 खजूर खाये और एक गिलास दूध पिए।
3. शारीरिक ताकत बढ़ाने के उपाय में गाजर का हलवा भी फायदेमंद है। अगर आपका शरीर दुबला पतला और कमजोर दिखाई देता है तो गाजर का सेवन करना चाहिए।
 4. मर्दाना कमज़ोरी दूर करने के लिए सुबह मीठा आम खाये और सोंठ वाला दूध पिए।
5. अंकुरित दाल, चने और सोयाबीन दाल खाने से body को प्रोटीन और आवश्यक पोषक मिलते है। इससे शरीर में ताकत आने के साथ साथ पाचन तंत्र भी दरुस्त रहता है।
6. शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे में दूध भी काफी उपयोगी है। दूध में कैल्शियम और अन्य कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जिससे शरीर में ताक़त बढ़ती है। रोजाना कम से कम एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से हड्डियां भी मजबूत होती है।
7. शरीर में energy बढ़ने के लिए अपने आहार में केला शामिल करे। केला प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है जो शरीर में एनर्जी जल्दी छोड़ता है। प्रतिदिन 2 केले ज़रूर खाए।
8. सुबह दूध के साथ एक केला हर रोज खाने से बॉडी में power और चर्बी बढ़ती है। वजन बढ़ाने और दुबलापन दूर करने का ये सबसे आसान उपाय है।प्रतिदिन टमाटर का सूप पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इस होम रेमेडीज से भूख बढ़ती है व चेहरे पर निखार भी आने लगता है।
9. दूध के ही जैसे दही भी कमज़ोरी दूर करने व stamina बढ़ाने के लिए कारगर है। अगर जुखाम हो या गला खराब हो तो दही के सेवन से बचे।
10. प्रतिदिन गाजर के जूस का सेवन भी उत्तम उपाय है।

सब्जी में आलू के नुकसान

*हर सब्जी में डालते हैं आलू? तो जान लीजिए इससे होने वाले 4 नुकसान*
 शशांक द्विवेदी
1 ब्लड प्रेशर -कई रिसर्च के अनुसार सप्ताह में चार या उससे ज्यादा बार आलू खाने से उच्च रक्तचाप व हाई ब्लड प्रेशर होने की आशंका बढ़ जाती है।
2 डायबिटीज -जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें भी आलू का सेवन कम ही करना चाहिए, क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा देता है।
3 वजन -जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और उस पर नियंत्रण पाना चाहते है, उन्हें भी आलू का सेवन नुकसान करता है।
4 एसिडिटी -आलू खाने पर अधिकांश लोगों को गैस की समस्या होती है।

भोजन को चबा कर खाएं

*भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाने से मिलेंगे 5 बेहतरीन फायदे*

1 खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे ठीक तरीके से चबाना। अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आप कम खाते हैं और आपका पेट भी जल्दी भर जाता है।
2 जब आप चबा-चबाकर खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र, पाचन के लिए खुद को तैयार करता है। इस तरह से आप जितना चबा-चबाकर खाते हैं, उतना ही बेहतर आपका पाचनतंत्र काम करता है।
3 ठीक तरीके से चबाते हुए भोजन करने से, भोजन कई टुकड़ों में बंटकर सलाईवा के साथ मिलकर, बेहतर पाचन के लिए तैयार हो जाता है। वहीं अच्छी तरह से न चबाने पर ठीक से पाचन नहीं होता।
4 अच्छी तरह चबाकर खाने का एक फायदा यह भी है, कि आप भोजन का ठीक तरह से स्वाद ले पाते हैं और देर तक उसका आनंद भी उठा सकते हैं।
5 धीरे-धरे चबाकर खाने पर आपके शरीर को जरूरी हार्मोन स्त्रवण के लिए काफी समय मिल जाता है, जैसे लेप्टिन, ग्रेलिन आदि। इनका पाचन क्रिया में अहम योगदान है।