Wednesday, August 7, 2019

कैल्शियम की कमी को ऐसे दूर करें

*कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए महिलाऐं इन चीजों का करें सेवन*
 शशांक द्विवेदी
1. स्वास्थ्य: तीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। सही पोषण की कमी की वजह से उनमें हड्डियों से जुड़ी अनेक परेशानियां घेर लेती हैं। इसका कारण है कैल्शियम की कमी। अगर आपको भी शरीर में हाथों पैरों में दर्द, नाखूनों का टूटना या दांतों में दर्द होता है तो अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर आहार को शामिल करें। इन आहार को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मिलेगी मदद।
2. दूध से बने आहार: दूध के साथ ही दूध से बने खाद्य पदार्थों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दही, पनीर चीज, घी का सेवन करना लाभदायक है।
3. अनाज और दालें: अपने शरीर को फिट रखने के चक्कर में बहुत- सी महिलाएं पोषक पदार्थों से समझौता कर लेती हैं। लेकिन ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में भी गेंहू, बाजरा, रागी और दालों में सोयाबीन, चने को जरूर शामिल करें।
4. सब्जियां और फल: खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालक, गोभी, हरा धनिया खाना चाहिए। फलों में संतरा, अन्नास, केला, शहतूत, खजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर अच्छा होता है।
5.सूखे मेवे: काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।

No comments:

Post a Comment