Thursday, June 13, 2013

दलित चिंतन का ढ़ोंग करते कथित दलित चिंतक

शशांक द्विवेदी 
इस देश में दो तरह के दलित चिंतक है एक वो है जो वाकई में दलित उत्थान चाहते है ,उनके लिए लिखते है जैसे डॉ तुलसी राम (पिछले दिनों तहलका में प्रकाशित उनका इंटरव्यू कई मामलों में महत्वपूर्ण था ,ऐतिहासिक था ) दूसरे तरह के दलित चिंतक दिलीप मंडल जैसे लोग है जो दलितों को विशुद्ध बेवकूफ बनाते है इसको एक उदहारण से समझिये पिछले दिनों उन्होंने मायावती द्वारा ब्राह्मणों को टिकट देने के मामलें में (घोषित 36 में 19 लोकसभा टिकट )उन्होंने अपने वाल में लिखा था की "जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी" जबकि 90 के दशक में इस नारे का मतलब कुछ और था लेकिन आज वक्त बदला और अचानक ब्राह्मण ही इनके आराध्य हो गए और बसपा में उनकी हिस्सेदारी और भागीदारी दोनों ही जबरदस्त तरीके से बढ़ गयी ,बसपा के टिकटों को देखें तो 70 फीसदी सवर्णों को मिल रहें है ...फिर भी उन्होंने मायावती के फैसले का समर्थन और स्वागत किया .जबकि डॉ तुलसी राम ने इस बात की आलोचना की थी .फिर दिलीप मंडल ने अपने वाल में लिखा की ब्राह्मणों का तुष्टीकरण (जैसे अल्पसंख्यकों का )हो रहा है तो मै ये समझ नही पा रहा हूँ की ६० फीसदी टिकट सिर्फ ब्राह्मणों को टिकट देने से तुष्टीकरण कैसे हो गया (क्या आज तक किसी पार्टी ने दलितों को या मुस्लिमों को इतनी ज्यादा मात्र में टिकट दियें है ) ये तो मायावती की मजबूरी और बदलती राजनीति की तरफ इशारा करता है ...कुलमिलाकर कार्पोरेट पत्रकारिता के पक्षधर दिलीप मंडल वैसे ही दलितों की चिंतक है जैसे मायावती है ...(मतलब जिन दलितों का वोट लिया आज उन्ही को दरकिनार कर दिया ) ..डॉ तुलसी राम जैसे लोग सम्मान के पात्र है जो वाकई में दलित उत्थान चाहते है..उनके लिए काम करतें है ..सिर्फ दिखावा नहीं करतें...

Saturday, June 8, 2013

मैच फिक्सरों को इतनी मीडिया कवरेज क्यों ..

मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में शामिल अंकित चव्हाण की शादी की फोटो आज पंजाब केसरी के पहले पेज पर और कल रात में कई न्यूज चैनलों पर उसकी फुटेज देखकर मै बहुत व्यथित रहा .सोच रहा था कि अंकित चव्हाण ने ऐसा क्या महान काम किया जो मीडिया उसको इतनी कवरेज दे रहा है ..अखबार पहले पेज पर उसकी शादी की फोटो छाप रहें है ...भारतीय मीडिया किस दिशा में जा रहा है ये स्पष्ट दिख रहा है ..एक चोर /सट्टेबाज /फिक्सर को सेलिब्रेटी बना कर पेश किया जा रहा है ..खैर मीडिया के मठाधीशो से ईमानदारी /नैतिकता की उम्मीद करना मूर्खता ही है ...काश वो इन सब बातों को समझ पाते ..
u can also read in this link is 
http://www.jansattaexpress.net/electronic/872.html

पर्यावरण.गंगा और हम

गंगा एक्शन प्लान सरकार का सबसे बड़ा छलावा
पिछले महीने बेटी के मुंडन संस्कार के लिए संगम (इलाहाबाद) जाना हुआ .गंगा स्नान करते समय मेरी 3 साल की बेटी ने तोतली जबान से कहा पापा पानी गंदा है ,मैंने कहाँ हाँ .उसने फिर पूँछा पानी क्यों गंदा है ?अब मै उसे क्या बताता कि पानी क्यों गंदा है ,ये सोच ही रहा था तो उसने कहा इसको हटा दो (पानी में फूल ,नारियल इत्यादि )तो अच्छा हो जायेगा न !!..उसकी इस बात से मै हतप्रभ रह गया ..कई दिनों तक सोचता रहा कि जो बात एक छोटी सी बच्ची की समझ में आ जाती है वो सरकारों /नेताओं को क्यों समझ में नहीं आती ?गंगा एक्शन प्लान सरकार का सबसे बड़ा छलावा है जिसमें अरबों रुपयें कागज पर खर्च किये जा रहें है ..भाई आप गंगा में गंदगी /केमिकल डालना छोड़ दे तो गंगा ,यमुना एक साल के भीतर पूरी तरह से स्वच्छ हो जायेगी ..इसमें हजारों करोड़ रुपये खर्च करने की जरुरत ही नहीं है ..ये पैसे तो सिर्फ भ्रष्टाचार /जेब में भरने के लिए है ...सोचता हूँ जो बात एक बच्चे की समझ में आ जाती है वो बातें सरकारों के समझ में क्यों नहीं आती ?बड़ी -बड़ी बैठके होती है ,पर्यावरण को बचाने के लिए करोड़ों रुपये बैठकों में खर्च हो जाता है ..लेकिन होता कुछ नहीं है ..हम सब लोग जिस कथित विकास की बेहोशी में जी रहें है एक दिन यही हमारे विनाश का कारण बनेगी ..आप देख लेना ..

ईर्ष्यालु लोग भी बड़ी किस्मत से मिलते है..

अगर आप लोगों की इर्ष्या और जलन का शिकार हो रहें है तो इसका सीधा मतलब है आप तरक्की कर रहें है ..अगर लोग आप पर नजर रख रहें है मतलब आप क्या कर रहें है ,कब कर रहें है ,कहाँ कर रहें है ,क्या खा -पी रहें है,पूरा खा रहें है या छोड़ भी रहें है..क्या पहन रहें है आदि आदि ...उनका अधिकाँश समय आपकी गतिविधियों को ट्रैक करने /शिकायत करने /चुगली करने में जाता है ...तो इसका सीधा मतलब है आप सेलिब्रेटी बनने की तरफ अग्रसर है ,या आप में कुछ खास है विशिष्ट है जो उनमे नहीं है ...इसलिए जितना ज्यादा आपके ईर्ष्यालुओं की संख्या बढ़ेगी ..आपकी सफलता भी बढ़ती जायेगी ..ईर्ष्यालु लोग भी बड़ी किस्मत से मिलते है ,सबकी नसीब में नहीं होतें है ..इसलिए मेरी ईश्वर से कामना है की मेरे ईर्ष्यालु मित्रों की संख्या लगातार बढ़ती रहें ..कभी कम न हो .....

Saturday, June 1, 2013

धर्म और लोकतंत्र

असग़र वजाहत
हाल ही में बसपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सदन से उठ कर चले गए थे क्योंकि वहां वंदे मातरम् की धुन बज रही थी। अगर किसी का इस्लाम इतना कमजोर है कि वह वंदे मातरम् की धुन से खंडित हो जाता है तो उसे पहले अपने धर्म को पक्का करने पर ध्यान देना चाहिए। बर्क को यह भी मालूम होना चाहिए कि वे किसी इस्लामी देश में नहीं बल्कि संसार के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं, जहां मुसलमान कई मुसलिम देशों से ज्यादा सुरक्षित और सम्मानित हैं। बर्क साहब अगर वंदे मातरम् की धुन को इस्लाम-विरोधी मानते हैं तो क्या वे हिंदू-बहुल देश में रहने को गैर-इस्लामी नहीं मानते, जबकि अब भी दुनिया में इस्लामी देश हैं जहां जाया जा सकता है। बर्क साहब का इस्लाम हिंदू वोट लेने और सांसद हो जाने की अनुमति तो देता है, देश और संसद की आचार संहिता पर विश्वास करने की अनुमति नहीं देता यह आश्चर्य की बात है। धर्म की आग पर रोटियां सेंकने वाले ही समाज में द्वेष, घृणा और अलगाव पैदा कर रहे हैं, क्योंकि संभवत: उन्हें अपने इन कृत्यों से धर्मांध मतदाताओं का समर्थन मिल जाता है। उन्हें शायद नहीं मालूम कि वे मुसलमानों का जितना अहित कर रहे हैं उतना कोई और नहीं कर रहा है।

Tuesday, May 21, 2013

बसपा का नव ब्राह्मण वाद


शशांक द्विवेदी 
राजनीति भी अजब-गजब चीज है कुछ भी करवा सकती है .मुझे आज भी याद है ९० के दशक में जब मै 10 वी,12 वी में था मायावती और कांशीराम की रैलियों में हमेशा सवर्ण विरोधी नारे लगते थे ,तिलक ,तराजू और तलवार इनको मारों ......असल में बसपा की नींव ही सवर्ण विरोध पर ही थी .लेकिन आज देखिये वक्त बदला और सत्ता के लिए उन्ही मायावती ने लोकसभा की घोषित 36 में 19 सीटों पर ब्राह्मणों को टिकट दे दिया .पिछले विधान सभा में भी बसपा में जमकर सवर्णों को टिकट बाटें थे .दलितों को मुर्ख बनाकर मायावती जो कर रही है वो शायद दलित चिंतकों को न दिख रहा है न वो देखना चाहते है .वो सिर्फ अपने स्तर पर सवर्णों को गरिया रहें है जबकि उनकी सुप्रीमों इन्ही दबंग सवर्ण सांसद –विधायकों के हाथो खेल रही है .सवर्णों के लिए खासकर ब्राह्मणों के लिए तो बसपा सबसे मुफीद पार्टी है ,पैसे दो टिकट लो फिर सांसद –विधायक बनकर गुंडई करो ,दबंगई करो ,उन्ही दलितों पर अत्याचार करों जिनकी एकमात्र घोषित मसीहा मायावती है . अब तो ये नारा लगने लगा कि “ब्राह्मण संख बाजयेगा हाथी दिल्ली जाएगा ..”अभी तो सिर्फ 36 के ही टिकट घोषित हुए है 44 के तो अभी और होने है देखते जाइए अभी वो क्या क्या करती है .ये सब देखकर ये तो समझ में आ रहा है कि पहले किसी जाति विशेष की राजनीति करो फिर जब सत्ता का सुख मिल जाए तो उसी जाति विशेष के हितों पर सबसे ज्यादा कुठाराघात करो ..देश /प्रदेश के कथित दलित चिंतक क्या कर रहें है क्या उन्हें ये सब दिखाई नहीं दे रहा है (कोई खुल कर बोल नहीं रहा है )या वो सब भी मायावती की तरह ही सोचने लगे है ..मायावती के टिकट बटवारे को देखकर सांसद बनने की इच्छा जोर पकड़ रही है समस्या सिर्फ एक है टिकट खरीदने के लिए इतने ज्यादा पैसे नहीं है ..अगर आप लोग मदत करें तो सांसद बनना तय है ....कुल मिलाकर आजादी के बाद सवर्णों के लिए सांसद –विधायक बनने का सबसे मुफीद मौका है सपा –बसपा दोनों ही उन्हें जमकर टिकट देने को तैयार दिख रही है ..कुल मिलाकर राजनीति में कुछ भी हो सकता है!!!

Sunday, May 12, 2013

हिंदी साहित्य के लाबीस्ट

मनीषा कुलश्रेष्ठ से बड़ा लाबीस्ट हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कोई नहीं है ..आप उनकी सिर्फ तारीफ़ करें तभी वह खुश रहती है ,अगर उनकी थोड़ी भी आलोचना कर दे तो वो बौखला जाती है ..हो सकता है वो तकनीकी रूप से लेखिका हो लेकिन विचारों ,इंसानियत के स्तर पर तो बेहद घमंडी ,संवेदनहीन ,सिर्फ चापलूसी ,तारीफ पसंद करने वाली है ..हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उनका जो भी स्थान है वो सिर्फ चापलूसी ,चुगलखोरी और लाबिंग की वजह से है ..लेखक या लेखिका के लिए पहली और अनिवार्य शर्त उसमे इंसानियत /मानवता का होना है अगर उसमे ये तत्व नहीं है तो ऐसे लोगों को क्या कहूँ ..बस ज्यादा कहना नहीं चाहता ...मनीषा कुलश्रेष्ठ के शब्दों ,लेखों और रचनाओं पर ना जाइये वो बिना किसी मानवीय भावना के लिखी जाती है जहाँ सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ तत्व की प्रधानता होती है ..जब तक आप उनकी तारीफ,चापलूसी करेंगे बस तभी तक वो आप के साथ है नहीं तो सिर्फ उनका झूठा घमंड ,बौखलाहट यानी उनका असली चेहरा ...